
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Bird Flu in Haryana: कोरोना काल में एक बड़े संकट के तौर पर उभर रहे बर्ड फ्लू संक्रमण के मामले हरियाणा राज्य में सामने आ रहे हैं। राज्य के पंचकूला में एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद, गुरुग्राम प्रशासन ने मंगलवार को जिले भर में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। हालांकि, जिले में अभी तक बर्ड फ्लू के संक्रमण (Bird Flu Infection) की पुष्टि नहीं हुई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, अधिकारियों ने जानकारी दी है कि, जिले भर में निर्देश दिए गए हैं कि बीमार या मृत पक्षियों से संबंधित सूचना पशुपालन विभाग को तुरंत दी जाए। (Bird Flu in Haryana)
गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें सोमवार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बर्ड फ्लू के माहौल में पोल्ट्री उत्पादों (Poultry Product) की खरीद और सेवन में तेज़ी से गिरावट आयी है। इन अधिकारियों का कहना है कि वायरस 70 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर मर जाते हैं। इसीलिए, इस विषय पर अधिकारियों ने दावा किया कि अच्छी तरह से पका हुआ चिकन या अंडे खाने से बर्ड फ्लू संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। वहीं, प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि-
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. वीरेंद्र यादव ने आगाह करते हुए कहा कि, "बीमार परिदों के बलगम और पंखों से इंफेक्शन मनुष्यों में फैल सकता है। हालांकि, भारत में अभी तक पक्षियों से मनुष्यों में इस बीमारी के प्रसार का कोई मामला सामने नहीं आया है। डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि, बर्ड फ्लू संक्रमण के मुख्य लक्षण (Symptoms of Bird Flu) सामान्य फ्लू (Common Flu) जैसे ही हैं जो कि इस प्रकार हैं-
(स्रोत--आईएएनएस, आरएचए/एएनएम)