Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बर्ड फ्लू (Bird Flu) के कहर को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने पहले से ही अपने यहां नॉनवेज आइटम पर रोक लगा दी है, लेकिन राजधानी में चिकन, अंडे और पोल्ट्री मीट पर पूरी तरह से बैन लग गया है। दिल्ली के तीनों नगर निगमों (Delhi Municipal Corporations) ने अपने-अपने क्षेत्रों में चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध (Chicken Banned In Delhi) लगा दिया है। इसके साथ ही होटल और रेस्तरां को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस परोसने के खिलाफ चेतावनी भी दे दी है।
उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली निगमों ने बुधवार को ये आदेश जारी किया जबकि पूर्वी पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने शाम के वक्त रेस्तरां को खबरदार किया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) ने कहा, "NDMC के तहत आने वाले क्षेत्रों में सभी तरह के मांस और पोल्ट्री की दुकानें और मांस के स्टोरेज, पैकेजिंग और कुकिंग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अगले आदेश तक इस ऑर्डर का पालन किया जाए।"
बर्ड फ्लू के मामले सामने आते ही यह अफवाह उड़ी की चिकन, मटन या अंडा खाने से इंसानों को भी बर्ड फ्लू हो सकता है। जबकि अधिकारियों ने पोल्ट्री उत्पादों का सेवन करने वालों के डर को दूर करते हुए कहा है कि यदि चिकन या अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाया जाए तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि यह वायरस उच्च तापमान में नहीं रह पाता है। साथ ही केंद्र सरकार का राज्यों से कहना है कि मंडी या पोल्ट्री उत्पादों को बैन करने का कोई फायदा नहीं है। क्योंकि वहां से संक्रमण फैलने की संभावना बहुत कम है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया कि वे पर्याप्त संचालन के लिए पीपीई किट और सहायक उपकरण का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें।
गौरतलब है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा था जहां भी एवियन इन्फ्लूएंजा के मामले आए। इसके साथ ही उन्होंने जल निकायों, चिड़ियाघरों और पोल्ट्री फार्म जैसे स्थानों के पास निरंतर सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। प्रधानमंत्री ने आशा जताते हुए कहा था कि वन, स्वास्थ्य और पशुपालन विभागों के बीच उचित समन्वय के माध्यम से हम जल्द ही इस चुनौती को पार करने में सक्षम हो सकते हैं।