
Also Read
Bird Flu Cases in America: पिछले कुछ समय से अमेरिका से बर्ड फ्लू (Bird Flu) की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अमेरिका में बर्ड फ्लू के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां इसांनों में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। अभी हाल की बात करें, तो 2 लोगों को बर्ड फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, अमेरिका के वायोमिंग और ओहियो से दो लोगों में H5N1 बर्ड फ्लू के मामले सामने आए। इन लोगों को बर्ड फ्लू (Bird Flu in Hindi) की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों मरीजों को सांस से जुड़ी समस्याएं हुई थीं। हालांकि, ओहिया के मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि, वायोमिंग का मरीज अभी हॉस्पिटल में ही एडमिट है।
CDC के रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अब तक बर्ड फ्लू के 70 मामलों की पुष्टि (Bird Flu Total Cases in US) हो चुकी हैं। वहीं, एक व्यक्ति की बर्ड फ्लू से मौत हुई है। अच्छी बात यह है कि अभी तक इंसानों से इंसानों में बर्ड फ्लू नहीं फैला है। अभी तक बर्ड फ्लू के जितने भी मामले सामने आए हैं, वे संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से हुआ है। अमेरिका में जो 2 मामले सामने आए हैं, उनमें दोनों ही मुर्गी पालन का काम करते थे।
बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा, इन्फ्लूएंजा वायरस के टाइप ए स्ट्रेन से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है। वैसे तो यह बीमारी मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करती है। लेकिन, यह इंसानों को भी संक्रमित कर सकती है। संक्रमित पक्षियों के निकट संपर्क में आने से इंसानों को भी यह बीमारी हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।