Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bird Flu: न्यूयॉर्क में मिले बर्ड फ्लू के केस, राज्य में पक्षियों को किया जा रहा क्वारेंटाइन

इंडियाना के स्टेट ऑफिशियल का कहना है कि शनिवार को बर्ड फ्लू वायरस फोर्थ कमर्शियल पोल्ट्री फ्लॉक में देखने को मिला है।

Bird Flu: न्यूयॉर्क में मिले बर्ड फ्लू के केस, राज्य में पक्षियों को किया जा रहा क्वारेंटाइन

Written by Atul Modi |Updated : February 20, 2022 11:33 AM IST

फेडरल अधिकारियों ने शनिवार को न्यूयॉर्क में एक बड़े से टापू पर पक्षियों के झुंड में अधिक पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा को डिटेक्ट किया है। इस झुंड के सैंपल कॉर्नेल यूनिवर्सिटी एनिमल हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा इकठ्ठे किए गए और यूएसडीए की एनिमल और प्लांट हेल्थ इंस्पेक्शन सर्विस द्वारा यह बात कन्फर्म की गई।

न्यूयॉर्क के राज्य अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में पक्षियों के झुंड को क्वारेंटाईन कर दिया है, ताकि बीमारी तेजी से न फैल सके और यह भी सुनिश्चित किया है कि यह पक्षी किसी खाने पीने की चीज या क्षेत्र के आस पास प्रवेश न कर सकें।

यह वायरस साउदर्न इंडियाना के कमर्शियल तुर्की फार्म्स में पाया गया है। कुछ मिश्रित प्रजाति के पक्षी और केंटुकी में नॉर्दन विरिगिनीया में भी यह वायरस देखने को मिला है।

Also Read

More News

इंडियाना के स्टेट ऑफिशियल का कहना है कि शनिवार को यह वायरस फोर्थ कमर्शियल पोल्ट्री फ्लॉक में देखने को मिला है। यहां के ऑफिशियल बीमारी को अधिक फैलने से बचाने के लिए लगभग 15200 पक्षियों को इच्छा मृत्यु देने का निर्णय बना चुके है।

डिजीज कंट्रोल के यूएस सेंटर के मुताबिक कि हाल ही में पाए जाने वाले बर्ड फ्लू के केस अभी तक मानव जाति के लिए किसी खतरे की आहट का संकेत नहीं कर रहे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यूएसडीए की रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में अभी तक मानवों में इस बीमारी का एक भी केस देखने को नहीं मिला है। इसलिए अधिक अफरा तफरी या चिंता करने की बात नहीं है लेकिन फिर भी एक तरह से चौकन्ना हो जाना चाहिए और खाने पीने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आप खुद को पूरी तरह सुरक्षित रख सकें और बर्ड फ्लू के रिस्क से बच सकें।

About the Author

... Read More