Billionaire Brain Hacks: डॉ. सुभाष चंद्रा की जिंदगी से सीखिए स्ट्रेस मैनेजमेंट की 5 बड़ी सीख

आज हम आपको बताने जा रहे है, डॉ. सुभाष चंद्रा के Billionaire Brain Hacks, जो आपको तनाव में भी संतुलित, स्थिर और फोकस्ड रहने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 30, 2025 5:32 PM IST

Billionaire Brain Hacks: 5 Stress Management Lessons from Dr. Subhash Chandra’s Journey : दुनिया में हर वह इंसान सफलता का सपना देखता है, जो अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहता है। लेकिन सफलता का रास्ता सिर्फ मेहनत और प्रतिभा से नहीं बनता। सफलता की सीढ़ियों को चढ़ने के लिए दिमाग को संभालने की कला चाहिए होती है। खासकर तब जब जिंदगी आपके सामने चुनौतियों के पहाड़ खड़े कर दे।

भारत के प्रसिद्ध मीडिया उद्योगपति डॉ. सुभाष चंद्रा, जिन्होंने Zee TV और Essel Group जैसे बड़े साम्राज्यों की नींव रखी, उनकी जिंदगी इस बात का सबूत है कि स्ट्रेस को मैनेज करने की क्षमता ही किसी को असाधारण बनाती है। आज सुभाष चंद्रा को दुनिया एक सफल बिजनेस मैन के तौर पर जानती है। पर बिजनेस चलाने के दौरान उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। कर्ज, असफलता, आलोचना, राजनीतिक दबाव और वित्तीय संकट का सामना सुभाष चद्रा को करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हर मुश्किल का सामना शांत दिमाग और सकारात्मक रणनीतियों से किया।

आज हम आपको बताने जा रहे है, डॉ. सुभाष चंद्रा के Billionaire Brain Hacks, जो आपको तनाव में भी संतुलित, स्थिर और फोकस्ड रहने में मदद करेंगे।

1. भावनाओं को समझो

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कई बार कहा है कि जो भावनाओं को नहीं समझता, वह निर्णय लेने में हमेशा कमजोर पड़ जाता है। जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, तब वो हर असफलता पर भावनात्मक रूप से टूट जाते थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी भावनाओं को पढ़ना, समझना और उन्हें दिशा देना सीख लिया। डॉ. सुभाष चंद्रा का कहना है कि जब आप भावनाओं को पहचानते हैं, तो वे आपकी ताकत बन जाती हैं, कमजोरी नहीं।

2. सॉल्यूशन पर ध्यान दे

डॉ. चंद्रा ने अपने बिजनेस में ऐसे संकट देखे जिन्हें आम इंसान जीवन की सबसे बड़ी असफलता मान ले। समस्याओं के बारे में डॉ. चंद्रा कहते है कि चाहे समस्या कितनी भी बड़ी हो, उसे छोटे हिस्सों में बांटें। हर हिस्से का बस एक समाधान लिखें। पहले आसान हिस्सा हल करें।

3. खुद को अपडेट करे

आधुनिक समय में दुनिया तेजी से बदल रही है। बदलती दुनिया मे खुद को अपडेट करना बहुत जरूरी होता है। डॉ. सुभाष चंद्रा हमेशा कहते हैं-अगर आपने सीखना बंद कर दिया, तो आप जीना बंद कर चुके हैं। उनकी यह सोच उन्हें हर संकट में नई दिशा खोजने की शक्ति देती है। नया सीखने से दिमाग एक्टिव रहता है और तनाव कम होता है।

4. अध्यात्म पर ध्यान दे

डॉ. सुभाष चंद्रा का अध्यात्म और ध्यान से गहरा संबंध है। कई बार लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रा ने कहा है कि - जब मन शांत होता है, तभी बड़े फैसले सही होते हैं। इसलिए हर दिन सुबह उठकर पहले 10 से 15 मिनट तक ध्यान करे। रात को सोने से पहले 5 मिनट गहरी सांसें लें। ध्यान दिमाग को रीसेट करता है और तनाव को जड़ से हटाता है।

5. असफलताओं को अवसर की तरह देखना

डॉ. चंद्रा की जिंदगी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे असफलता को 'एंड' नहीं बल्कि नई शुरुआत मानते हैं। जब उनके कई प्रोजेक्ट असफल हुए, तब उन्होंने खुद को दोष नहीं दिया बल्कि उन गलतियों से नए आइडिया निकाले।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source