... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 25, 2021 11:49 PM IST
कोविड की तीसरी लहर से पहले इस राज्य ने कसी कमर, हर ब्लॉक में एंबुलेंस देने की घोषणा
देश के दक्षिणी राज्य केरल और महाराष्ट्र में एक बार फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों ने दूसरे राज्यों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। देश के प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य जगत के बड़े-बड़े दिग्गज भी आने वाले दिनों में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। हाल ही में भारत कोरोना की दूसरी लहर से उबरा है लेकिन उस लहर ने देश भर के लोगों के दिलों पर गंभीर प्रभाव छोड़ा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को भी खतरा होने वाला है।
कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते खतरे के बीच बिहार ने सुरक्षा उपायों में वृद्धि शुरू कर दी है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य में चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, हमारा मकसद महामारी की संभावित तीसरी लहर के दौरान हताहतों की संख्या को कम करना है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के लोगों ने इस साल कोविड की दूसरी लहर के दौरान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे के पूरी तरह से चरमरा जाने के कारण तबाही देखी है और सरकार नहीं चाहती है कि तीसरी लहर के दौरान एक बार फिर से लोगों को वही मंजर देखने को मिले।
वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्य सचिव के साथ कोविड संकट प्रबंधन पर बैठक कर 'अनलॉक 6 ' की संभावना पर चर्चा की। बता दें कि राज्य में 'अनलॉक-फाइव'26 अगस्त को खत्म होने जा रहे हैं, जिसे देखते हुए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का कहना है कि कोरोना की दोनों लहर के ठीक विपरीत कोविड की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बताया कि हमें इस बार बेहद सावधान रहना होगा। इसलिए, हमने राज्य के हर जिले में बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई बेड बढ़ाने की योजना बनाई है।
मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि हम अगले तीन महीनों में हर ब्लॉक में उन्नत जीवन समर्थन प्रणाली के साथ एम्बुलेंस प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य विभाग अगले 20 दिनों में 3,000 शिक्षकों की भर्ती करेगा। राज्य सरकार 'अनलॉक 6' के तहत धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे समेत अन्य जगहों को भी खोल सकती है, जो फिलहाल बंद हैं।