
Also Read
Sharda Sinha Death News: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली एम्स (AIIMS, Hospital Delhi) में निधन हो गया। बता दें कि उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। उनका निधन ब्लड कैंसर (Blood Cancer) के चलते हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शारदा सिन्हा पिछले 6 वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं। शारदा सिन्हा के निधन की खबर (Sharda Sinha passed away) के बाद देशभर में मातम पसर गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले महीने ही बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था। उनका आइसीयू (ICU) में इलाज चल रहा था। लेकिन सोमवार की शाम उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई, जिसके बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा (Anshuman Sinha, Son of Sharda Sinha) लगातार हेल्थ अपडेट दे रहे थे। अंशुमन ने अपने एक वीडियो संदेश में बताया था कि। ‘मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन' के चलते मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी है। अब काफी मुश्किल है। आप सब प्रार्थना कीजिए, कि वो लड़ कर बाहर आ सकें। छठी मां कृपा करें।’
बता दें कि हाल ही में शारदा सिन्हा के पति का भी ब्रेन हैमरेज (Brain Hemorrhage) के कारण निधन हो गया था। जिसके बाद से ही शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, बीते 11 दिनों से शारदा सिन्हा का इलाज अस्पताल में चल रहा था। बता दें कि, शारदा सिन्हा बिहार के महापर्व छठ से जुड़े अपने गीतों के लिए बहुत लोकप्रिय रही हैं। संगीत के क्षेत्र में शारदा सिन्हा के योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।