
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 6, 2021 9:36 AM IST
Arshi Khan Corona Report: मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान की रिपोर्ट अब कोरोना नेगेटिव आयी है। बिग बॉस (Big Boss) फेमअभिनेत्री का कहना है कि वह काम पर वापस जाने से पहले थोड़ा इंतजार करेंगी। अभिनेत्री ने कहा, भगवान का शुक्र है, मैं अब नेगेटिव हूं। कोविड नेगेटिव आने के बाद अर्शी खान ने अपने फैंस से यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्वारंटाइन के दौरान खुद का ख्याल रखा और इसीलिए शायद वह जल्द ठीक हो सकीं। साथ ही उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन के दौरान उन्हें किस तरह के अनुभव हुए।(Arshi Khan Corona Report)
अर्शी खान ने प्रशंसकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, जब आप कोविड पॉजिटिव होते हैं, तो आपको अपने दिमाग और दिल में भी पॉजिटिव रहना चाहिए। मैं हर किसी को सलाह दूंगी कि आप घबराएं नहीं और एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। आप समय के साथ ठीक हो जाएंगे।बता दें कि, अर्शी खान को अपने कोविड पॉजिटिव होने का पता 19 अप्रैल को एयरपोर्ट पर की गयी टेस्टिंग के आधार पर चला।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा, मैं ठीक हो गई हूं, लेकिन इस वायरस के कारण आई कमजोरी को दूर करने के लिए, काम पर वापस जाने से पहले कुछ समय का इंतजार कर रही हूं। यही समय है, जब सभी को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता के रूप में रखना चाहिए और जल्द से जल्द टीकाकरण करवाना चाहिए। यदि आपको लक्षण हैं तो कृपया जांच करवाने में संकोच न करें।
(आईएएनएस,एकेके/एएनएम)