
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 28, 2025 1:59 AM IST
Shefali Jariwala Passes Away- मशहूर मॉडेल और बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। शेफाली की उम्र केवल 42 साल थी। शेफाली का इतनी कम उम्र में और अचानक मौत की खबर सुन लोग हैरान हैं। शेफाली जरीवाला की मृत्यु की खबर की पुष्टि पत्रकार विक्की लालवानी (Vickey Lalwani) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए की।
मिली जानकारी के मुताबिक, शेफाली को मुंबई के अंधेरी इलाके में बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से बाहर मृत अवस्था में लाया गया था। शेफाली जरीवाला की मौत के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
View this post on Instagram
शेफाली जरीवाला साल 2000 में अपने म्यूजिक वीडियो कांटा लगा की वजह से (Kanta Laga Girl Shefali Jariwala no more) सुर्खियों में आयीं थीं। शेफाली ने सलमान खान (Salman Khan) के मशहूर टीवी शो बिग बॉस (Big Boss) के 13वें सीजन में हिस्सा भी लिया था जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी थे। बता दें कि साल 2021 में अचानक हार्ट अटैक के कारण अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला(Actor Sidharth Shukla Death Cause) की भी मृत्यु हो गयी थी।
विक्की लालवानी की पोस्ट में बताया गया है कि अस्पताल के स्टाफ ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही शेफाली की मौत हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) या शेफाली के परिवार की तरफ से अभिनेत्री की मृत्यु के कारण के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी थी। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि शेफाली की मृत्यु कार्डियाक अरेस्ट (Cardiac Arrest) की वजह से हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार शेफाली जरीवाला के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।