Shamita Shetty Endometriosis: एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को है एंडोमेट्रियोसिस, दर्द से परेशान होकर करायी सर्जरी

शमिता ने बताया कि वो एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं और उन्होंने इसके लिए एक सर्जरी भी करवायी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 14, 2024 8:46 PM IST

Shamita Shetty Endometriosis: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को एंडोमेट्रियोसिस है। सोशल मीडिया पर खुद एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया है। शमिता ने बताया कि वो एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं और उन्होंने इसके लिए एक सर्जरी (Shamita Shetty undergoes surgery for Endometriosis) भी करवायी है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए शमिता ने महिलाओं से अपील की कि वे अपना ध्यान रखें और अपने रेग्यूलर चेकअप कराएं। उन्होंने देशभर की महिलाओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरुक होने के लिए कहा है।

शमिता शेट्टी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss Season 15) की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

दर्द से गुजर रही थीं शमिता

अभिनेत्री अपने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कियआ। इस वीडियो में वे अस्पताल के बिस्तर पर ही दिखायी दे रहीं थीं। वीडियो में शमिता अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ बात करते हुए दिखायी दे रहीं थीं। दोनों ही एंडोमेट्रियोसिस के बारे में बात कर रही थीं।

क्या है एंडोमेट्रियोसिस? (What Is Endometriosis)

एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिलाओं के गर्भाशय के बाहर सेल्स जमा होने लगते हैं। यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और कई बार इस गांठ को प्रेगनेंसी भी समझ लिया जाता है। एंडोमेट्रियोसिस में पीड़ित महिला को बहुत अधिक दर्द से गुजरना पड़ सकता है। शमिता शेट्टी ने बताया कि उन्हें बहुत अधिक तकलीफ और दर्द हो रहा था इसीलिए, उन्होंने सर्जरी कराने का फैसला लिया।

शमिता ने की महिलाओं से रेग्यूलर टेस्ट कराने की अपील

वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन से पूछती हैं, 'क्या हुआ?' तो शमिता कहती हैं कि उन्हें एंडोमेट्रियोसिस है और वो सभी महिलाओ से अपील करती हैं कि वे अपना ख्याल रखें। शमिता कहती है कि कई बार महिलाएं ऐसी बीमारियों से जूझ रही होती हैं जिनके बारे में उन्हें अंदाजा भी नहीं होता। शमिता ने कहा, "सभी महिलाओं से कहूंगी कि वे  गूगल पर एंडोमेट्रियोसिस के बारे में पढ़ें। क्योंकि, आपको यह जानना होगा कि यह समस्या क्या है। हो सकता है कि आपमें से किसी को यह बीमारी हो और आपको इसके बारे में पता भी ना हो।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source