
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 6, 2023 11:36 AM IST
Amitabh Bachchan Injured: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ( Bollywood Actor Amitabh Bachchan) शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हैदराबाद (Hydrabad) में हुई जहां अमिताभ बच्चन अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिग बी (Big B Amitabh Bachchan Injured during shoot) की पसली में चोट लगी है और उनका कार्टिलेज (Cartilage) टूट गया है वहीं दाहिनी तरफ के रिव केज की एक मांसपेशी भी फटने की बात कही जा रही है। प्रोजेक्ट K की शूटिंग के दौरान यह हादसा हुआ जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गयी है।
"In Hyderabad at shoot for Project K, during an action shot, got injured, rib cartilage popped broke & muscle tear to the right rib cage. Cancelled shoot, did doctor consult & scan by CT at AIG Hospital in Hyderabad & flown back home," posts Amitabh Bachchan.
(pic 2: file pic) pic.twitter.com/BqHu6yKirL — ANI (@ANI) March 6, 2023
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में अमिताभ बच्चन को काफी अधिक चोट (Amitabh Bachchan injured during shooting in Hydrabad) लग गयी थी, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद से मुंबई (Mumbai) ले आया गया। उनका सीटी स्कैन किया गया है और उन्हें कम्प्लीट बेड रेस्ट करने के लिए कहा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि, अमिताभ बच्चन को ठीक होने में कई सप्ताह लग सकते हैं और तब तक उन्हें आराम करना होगा।
View this post on Instagram