
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 14, 2018 5:30 PM IST
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए काव्यात्मक अंदाज में अपने स्वास्थ्य का हाल बयां किया।
अमिताभ की तबियत खराब होने पर चिकित्सकों की टीम जोधपुर पहुंची थी जहां वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, "कुछ कष्ट बढ़ा, चिकित्सक को चिकित्सा के लिए बुलाना पड़ा, इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने अपनों को पता चला।"
T 2742 -
कुछ कष्ट बढ़ा चिकिस्तक को चिकिस्ता के लिए बुलाना पड़ा ; इलाज प्रबल , स्वस्थ हुए नवल , चलो इसी बहाने , अपनों का पता तो चला ~ ab 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/StAyxRgO6l — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 13, 2018
मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ ने फरवरी में भी काव्यात्मक अंदाज में ही अपने प्रशंसकों से अपने स्वास्थ्य का हाल साझा किया था।
अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने भी दिल्ली में मंगलवार को मीडिया को अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।
वहीं, मंगलवार को ही खुद अमिताभ ने भी अपने ब्लॉग पर बताया था कि वह चिकित्सकों के एक दल से घिरने जा रहे हैं जो उन्हें फिर से ठीक कर देंगे।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Twitter.