गैस-कब्ज-एसिडिटी से पाना है छुटकारा तो रोजाना करें यह योगासन

जो लोग वर्कआउट या एक्सरसाइज नहीं करते और पूरा दिन बैठकर काम करते हैं उनमें यह समस्या ज्यादा होती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 22, 2018 4:52 PM IST

गैस, कब्ज, एसिडिटी की समस्या वर्तमान समय में सबसे अधिक परेशान करने लगे हैं। बदलती जीवन शैली और गलत खानपान की वजह से पाचन तंत्र खराब हो जाता है जिसकी वजह से गैस, कब्ज और एसिडिटी की परेशानी होने लगती है। इन समस्याओं में दवा से ज्यादा आपकी जीवनशैली का प्रभाव पड़ता है। जो लोग वर्कआउट या एक्सरसाइज नहीं करते और पूरा दिन बैठकर काम करते हैं उनमें यह समस्या ज्यादा होती है। इन सारी समस्याओं से हमेशा के लिए अगर छुटकारा पाना है तो आपको अपनी जीवनशैली में सिर्फ एक योग को शामिल करना होगा। यह योगासन आपके पेट की सभी समस्याओं को ठीक कर सकता है। ये भी पढ़ेंः गैस की समस्या से हैं परेशान, आज से ही आजमाएं ये नेचुरल तरीके।

पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी एवं अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए भुजंगासन बेहद प्रभावकारी है और इसे करने का तरीका भी आसान है। इसे अपनाकर आप पीठ दर्द में भी लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं भुजंगासन करने का तरीका.....

भुजंगासन करने का आसान तरीका

Bhujangasana

  • पेट के बल लेटें, ठोडी को फर्श पर टिकायें और हथेलियों को फर्श पर शरीर के बराबर बगल की पंक्ति में रखें। पैर फैले रहेंगे।
  • पूरक करते हुए कूल्हों को फर्श पर दबायें और धड़ को हाथों की सहायता से ऊपर उठायें। सिर को थोड़ा सा पीछे मोड़ें और ऊपर देखें।
  • मेरुदण्ड धनु समान एक-सा तना रहे और कंधों को नीचे व पीछे दबायें।
  • श्वास रोकते हुए इस स्थिति में जितनी देर सुविधाजनक हो बने रहे।
  • धीरे-धीरे श्वास छोड़ते हुए प्रारम्भिक स्थिति में आ जावें।
  • कुछ समय तक इस प्रकार अभ्यास करने के बाद सामान्य श्वास के साथ कुछ मिनट के लिए इसी मुद्रा में बने रहते हुए इस अभ्यास को बढ़ाना शुरू कर दें।

ये भी पढ़ेंः मानसिक विकलांगता के बारे में कितना जानते हैं आप, क्या हैं मुख्य कारण ?

ये भी पढ़ेंः WHO के अनुसार भारत में मलेरिया घटा लेकिन अब भी है…ये समस्या।

ये भी पढ़ेंः सीओपीडी की पहचान कैसे करें ?

ये भी पढ़ेंः युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हृदय रोग का खतरा ?

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में खुरदुरी त्वचा को कैसे करें मुलायम व चमकदार ?

ये भी पढ़ेंः मानसिक विकलांगता कितने प्रकार की होती है ? जानें अलग-अलग प्रकार।

ये भी पढ़ेंः कैल्शियम व विटामिन से भरपूर ऐसे बनाएं लौकी का हलवा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.