आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने खुद को मारी गोली, मौत

आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर वह बेहद चिंतित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया शोक।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 12, 2018 4:17 PM IST

आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने मंगलवार को अपने खंडवा रोड स्थित आवास पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उन्हें गंभीर हालत में यहां बाम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है। उन्होंने अपने सिर पर गोली मार ली थी।

इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारी है। उन्हें बॉम्बे अस्पताल (इंदौर) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई है। खुद को गोली मारने का कारण क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

भय्यूजी महाराज का सभी राजनीतिक दलों में दखल रहा है। कांग्रेस और संघ के लोगों से उनके करीबी रिश्ते रहे हैं। वे लगातार समाज के लिए कई प्रकल्प (project) चला रहे हैं। कुछ महीने पहले ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने उन्हें मंत्री का दर्जा दिया था, जिसे उन्होंने दर्जा ठुकरा दिया था।

भय्यूजी महाराज मॉडल भी रह चुके थे। वह सियाराम शूटिंग शर्टिंग के लिए पोस्टर मॉडलिंग कर चुके थे। उनका असली नाम उदय सिंह शेखावत था। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लोग उन्हें भैय्यूजी महाराज के नाम से ही जानते थे। वहां उनके हजारों समर्थक हैं। जब भी गुरु दक्षिण की बात आती, तो वह लोगों से इसके बदले एक पौधा लगाने के लिए कहते थे। ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर वह बेहद चिंतित थे।

आज ही कुछ घंटों पहले भय्यूजी महाराज ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्मदिन की बधाई दी थी।

इंदौर पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने सिर पर गोली मार ली थी,  जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक, कहा देश ने एक महान सामज सेवक को खो दिया।

My tribute to saint Bhayyuji Maharaj (who allegedly committed suicide). The country has lost a person who was a confluence of culture, knowledge & selfless service: #MadhyaPradesh CM Shivraj Singh Chouhan (File pic) pic.twitter.com/9g9hOP9cFx

— ANI (@ANI) June 12, 2018

चित्रस्रोत:twitter.com/ANI, /twitter.com/bhaiyujimaharaj

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source