41 साल की उम्र में दोबारा मां बनने जा रही हैं भारती सिंह, जानें मोटापे से ग्रस्त महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है स्क्रीनिंग टेस्ट

Bharti Singh Second Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह 41 साल की उम्र में दोबारा मां बनने जा रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके दी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 7, 2025 11:22 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Pratibha Gupta

Bharti Singh Pregnancy News: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह एक बार फिर से मां बनने वाली है। इसकी जानकारी भारती और उनके पति हर्फ लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इस गुड न्यूज से फैंस और लोगों को सरप्राइज दिया है। भारती ने 41 साल की उम्र में यह गुड न्यूज दी है। हर्ष और भारती अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल, भारती और हर्ष अपने पहले बेटे गोला के साथ पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। भारती और हर्ष के गुड न्यूज शेयर करते हुए, उनके चाहने वालों ने बधाइयां देनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हम फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। आशीर्वाद, गणपति बप्पा मोरया।” 

मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कैसे ख्याल रखना चाहिए?

मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। आपको समय-समय पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए, हीलिंग हैंड्स पीजी गायनोकोलॉजी एंड यूरोलॉजी सेंटर, जनकपुरी की गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. प्रतिभा गुप्ता से जानते हैं प्रेग्नेंसी में कैसे ख्याल रखना चाहिए और स्क्रीनिंग टेस्ट क्यों जरूरी है?

  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। बैलेंस डाइट लेना बहुत जरूरी होता है। आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां और साबुत अनाज जरूर शामिल करें। प्रेग्नेंसी में हेल्दी फैट औ लीन प्रोटीन लेना भी जरूरी होता है। 
  • प्रेग्नेंसी में जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें। हाइड्रेशन का पूरा ख्याल रखें। दिनभर खूब पानी पिएं।
  • प्रेग्नेंसी में आपको रेगुलर लाइट एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। इससे आप एक्टिव रहेंगी और नेचुरल डिलीवरी करने में मदद मिलेगी।
  • आपको पर्याप्त नींद भी जरूर लेनी चाहिए। 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लें। साथ ही, अपने वजन को भी नियंत्रण में रखें।

प्रेग्नेंसी में मोटापे से ग्रस्त महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है स्क्रीनिंग टेस्ट?

वैसे तो प्रेग्नेंसी में सभी महिलाओं को स्क्रीनिंग टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। लेकिन, मोटापे से ग्रस्त महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट बेहद जरूरी होता है। स्क्रीनिंग टेस्ट करवाने से जेस्टेशनल डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गर्भपात, सिजेरियन डिलीवरी जैसी समस्याओं का समय से पता चल जाता है। साथ ही, कई रोगों का जोखिम भी कम हो जाता है। स्क्रीनिंग करने से मां और बच्चे, दोनों की सेहत पर निगरानी रखी जाती है।

Highlights

  • 41 साल की उम्र में दोबारा मां बनने जा रही हैं भारती सिंह
  • मोटापे में प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा ख्याल रखना है जरूरी
  • स्क्रीनिंग टेस्ट करवाना होता है जरूरी

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source