Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चीन में फैलने वाले BF.7 को भारत में फैलने से रोकने के लिए किस खास तैयारी में है भारत, यहां जानें

Covid 19: चीन में फैलने वाले ऑमिक्रॉन के इस सब वेरिएंट से निपटने के लिए भारत पहले से ही तैयारी कर रहा है। जानें भारत में बीएफ.7 की क्या स्थिति है और इस से निपटने के लिए क्या तैयारियां की जा रही हैं।

चीन में फैलने वाले BF.7 को भारत में फैलने से रोकने के लिए किस खास तैयारी में है भारत, यहां जानें

Written by Mukesh Sharma |Published : December 29, 2022 9:31 AM IST

bf.7 variant in china: चीन में फैले कोरोना के इस नए वेरिएंट BF.7 का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और चीन की स्थिति को देखकर दुनिया भर के देश भी इस से बचने की तैयारी में हैं। इस समय चीन के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया समेत कई देश कोरोना की बढ़ते मामलों से बुरी तरह से प्रभावित हो चुके हैं। भारत में भी कोविड 19 की चौथी लहर (4th wave in india) आने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि BF.7 ऑमिक्रॉन का ही एक सब वेरिएंट है और ऑमिक्रॉन का प्रभाव भारत में पहले ही देखा जा चुका है। यही कारण है कि इस नए सब वेरिएंट से भारत सरकार पहले ही अलर्ट पर है। भारत में बीएफ.7 से निपटने के लिए पहले ही तैयारियां की जा रही हैं, ताकि स्थिति को समय रहते कंट्रोल किया जा सके। (bf.7 variant cases in india)

उपलब्ध वैक्सीन की जांच

भारत में कोविड 19 के इस नए सब वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए वैक्सीनेशन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। इसलिए उपलब्ध टीकों की प्रभावशीलता का आकलन करना भी बहुत जरूरी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकारी सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि वैज्ञानिक उपलब्ध टीकों की प्रभावकारिता की जांच कर रहे हैं।

भारत में बीएफ.7 के कितने मामले

भारत के गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों में ऑमिक्रॉन के इस नए सब वेरिएंट बीएफ.7 के मामले सामने आ चुके हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई से अब तक भारत में इस नए सब वेरिएंट के कुल चार मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें दो मामले गुजरा और दो ओडिशा में पाए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। बता दें कि देश का पहला मामला गुजरात के अहमदाबाद मिला था, जो 60 साल की उम्र के एक बुजुर्ग व्यक्ति थे। उसके बाद अहमदाबाद में मिला दूसरा मामला भी 57 वर्षीय एक व्यक्ति था।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

बीएफ.7 से निपटने के लिए भारत तैयार

बता दें कि चीन की स्थिति को देखते हुए भारत पहले से ही तैयार हो चुका है और इससे निपटने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां तक कि राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड़ पर हैं और कर्नाटक जैसे राज्यों में भीड़ वाले स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं हरियाणा जैसे प्रदेशों में इस स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल जैसे सिस्टम लागू किए जा रहे हैं।