... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 14, 2018 5:37 PM IST
बेंजोडाइजेपाइन्स (benzodiazepines) एक ऐसी दवा है, जिसका प्रयोग लोग इन्सोम्निया और एंग्जाइटी का इलाज करने के लिए करते हैं। बेंजोडाइजेपाइन्स एक तरह की नींद आने की गोली है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि इसके नियमित सेवन से अल्जाइमर नामक बीमारी का खतरा बढ़ता है। अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लोगों को भूलने की समस्या होती है। इसमें लोग पुरानी बातों के साथ-साथ नई बातों को भी भूलने लगते हैं।
याददाश्त कम होने के अलावा मरीज की सोच-समझ, समय और स्थान में असमन्वय, निर्णय लेने में कठिनाई या गलत निर्णय, सामान्य कामकाज करने में कठिनाई, प्रयास करने में क्षमता, भाषा और व्यवहार पर भी प्रभाव पड़ता है। रोगी चिड़चिड़ा, क्रोधित, शक्की, अचानक रोने लगना, हताश होना जैसी समस्याएं नजर आती हैं। ऐसे लोग कभी-कभी दवाई लेकर भूल जाते हैं और फिर से वही दवाई खा लेते हैं, जिसकी वजह से मौत भी हो सकती है।
इस्टर्न फिनलैंड यूनिवर्सिटी में हुए इस अध्ययन के शोधकर्ताओं का कहना है कि भले ही इस स्टडी में अल्जाइमर के खतरे को कम बताया गया हो, लेकिन इसकी वजह से लोग धिरे-धिरे दिमागी रूप से कमजोर होते जाते हैं, जिसका असर उनकी याद करने की क्षमता पर पड़ता है।
इस अध्ययन में फिनलैंड के उन सभी 70,719 लोगों को शामिल किया गया है, जो इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसमें कई तरह की पुरानी बीमारी, मादक पदार्थों के सेवन तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा गया, जो इस बीमारी का कारण बनते जा रहे हैं। हमें ये ध्यान में रखना होगा कि कहीं इस बीमारी की चपेट में हम या हमारे परिवार का कोई व्यक्ति तो ग्रस्त नहीं हो रहा है। यदि ऐसा है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए तथा उनके सलाह अनुसार कार्य करना चाहिए। जो लोग नींद न आने पर बेंजोडाइजेपाइन्स दवा का सेवन करते हैं, उन्हें भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.