Corona Vaccination for Teens: बेंगलुरु में 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने के लिए जनवरी से शुरू होगा मेगा ड्राइव

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के अधिकारी 15 से 18 आयु वर्ग के लगभग 5 लाख बच्चों का कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन करने के लिए एक मेगा ड्राइव कैंपेन की तैयारी कर रहे हैं। यह अभियान 3 जनवरी से शुरू होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 29, 2021 2:02 PM IST

Bengaluru Ready to Vaccinate Children: बेंगलुरु में जनवरी महीने से 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले बच्चों को कोरोना का टीका लगाने का महाअभियान शुरू होगा। इस बात की जानकारी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारी ने दी। बीबीएमपी के अधिकारी के अनुसार, 15 से 18 आयु वर्ग के लगभग 5 लाख बच्चों का कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन (Corona vaccination for Teens) करने के लिए एक मेगा ड्राइव की तैयारी की जा रही है। 3 जनवरी से यह अभियान शुरू होगा। इस अभियान के लिए अधिकारियों को शहर के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों में निजी, साथ ही सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों का जोनल वार डाटा एकत्र करने के लिए कहा गया है। उन्हें स्कूल और कॉलेज के बच्चों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों की आवश्यक संख्या के साथ तैयार रहने का भी निर्देश दिया गया है।

बीबीएमपी शिक्षा से वंचित बच्चों को कवर करने की योजना बना रहा है। गैर सरकारी संगठनों को इस आयु वर्ग के ऐसे बच्चों की पहचान करने में मदद करने के लिए कहा जा रहा है, जो मलिन बस्तियों और औद्योगिक क्षेत्रों में हैं। इसके साथ ही बीबीएमपी 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ स्टाफ को बूस्टर डोज देने की भी तैयारी कर रहा है।

60 से ऊपर वालों को दी जाएगी बूस्टर डोज

60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज दी जाएगी। बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने अधिकारियों को संक्रमण को रोकने के लिए संपर्क ट्रेसिंग को अधिक महत्व देने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और बचाव के उपाय सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है। बेंगलुरु में रोजाना 45,000 टेस्ट किए जा रहे हैं और अधिकारी संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source