Bengaluru Nursing College Sealed: बेंगलुरू के एक नर्सिंग कॉलेज के 31 छात्र कोरोना पॉजिटिव, कॉलेज को किया गया सील

राज्य के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी शहर भर में उन लोगों की भी ट्रेसिंग करने वाले हैं जो संक्रमित छात्रों के प्राथमिक और माध्यमिक संपर्क में आए हैं। (Bengaluru Nursing college sealed after 31 students tests covid positive)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2021 12:42 PM IST

Bengaluru Nursing college sealed: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू (Bengaluru)  के एक नर्सिंग कॉलेज में 31 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद कॉलेज को सील कर दिया गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की ख़बर के अनुसार, ये मामले होरामावु में स्थित क्रिश्चियन नर्सिग कॉलेज ( Christian Nursing College) के हैं जहां के, 31 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छात्रों के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने कॉलेज परिसर को सील कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार, अधिकारी शहर भर में उन लोगों की भी ट्रेसिंग करने वाले हैं जो संक्रमित छात्रों के प्राथमिक और माध्यमिक संपर्क में आए हैं। विभाग द्वारा कहा गया है कि वे हर प्रकार से कोशिश करेंगे कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए सभी लोगों का पता लगा लिया जाए।  (Bengaluru Nursing college sealed after 31 students tests covid positive in Hindi)

केरल और पश्चिम बंगाल से आए थे छात्र

मिली जानकारी के मुताबिक, कोविड संक्रमित  पाए गए 31 नर्सिग छात्रों में से 20 केरल (Kerala) से हैं जबकि, 11 छात्र पश्चिम बंगाल (West Bengal) से आए थे। पूरे परिसर को सील कर दिया गया है और जो छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका इलाज स्थानीय एचएएल कोविड केयर सेंटर (HAL Covid care center) में किया जा रहा है। ये सभी छात्र 5 अगस्त को कर्नाटक में कॉलेज फिर से खुलने के बाद बेंगलुरू आए थे। प्रारंभ में 2 छात्रों में लक्षण दिखायी दिए जिसके बाद उनकी जांच की गयी जो पॉजिटिव पाए गए। कॉलेज प्रशासन ने सभी 300 छात्रों का कोविड टेस्ट कराया है। 10  छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए और बाद में अन्य छात्र पॉजिटिव पाए गए। हाल के परीक्षणों में 15 छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

दूसरे नर्सिंग इंस्टिट्यूट की 32 छात्राएं भी पॉजिटिव

अधिकारियों ने आसपास के 100 मीटर क्षेत्र सहित क्रिश्चियन नर्सिग कॉलेज परिसर को सील कर दिया है। क्षेत्र की पहचान कंटेनमेंट क्लस्टर जोन के रूप में की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह 14 दिनों तक छात्रों को क्वारंटाइन में रखने की जिम्मेदारी लें। अधिकांश छात्र नर्सिग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले कोलार गोल्ड फील्ड (केजीएफ) में स्थित नूरुन्निसा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 32 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं थीं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर (K. Sudhakar) ने मंगलवार को कहा था कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही बरतने पर नूरुन्निसा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source