बेंगलुरु में स्मोक वाला पान खाने से 12 वर्षीय लड़की के पेट में हुआ छेद, जानें लिक्विड नाइट्रोजन खाने से सेहत को होने वाले नुकसान

बेंगलुरु की एक शादी में शामिल हुई 12 वर्षीय लड़की नाइट्रोजन पान खाने के कारण गंभीर समस्या में फंस गई। इसकी वजह से उस लड़की के पेट में छेद हो गया। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : May 21, 2024 11:12 AM IST

आज कल शादी-विवाह या अन्य किसी तरह के कार्यक्रमों में अलग-अलग तरह के व्यंजन परोसने की होड़ लग गई है। जिन्हें लोग ट्रेंडी फूड्स के नाम से जानते हैं। इस तरह के व्यंजनों को शादी की दावत में परोसने को लोग स्टेटस सिंबल मानने लगे हैं। खान-पान की अजीब विडियो आपको खूब सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर देखने को मिल जाएंगी। देखने में आपको यह व्यंजन काफी आकर्षक लग सकते हैं, लेकिन कभी-कभी ये हमारी जिंदगी को भी खतरे में डाल देते हैं। जिसका कारण है कि इन व्यंजनों को आकर्षक बनाने के लिए इनमें तरह-तरह के केमिकल युक्त पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। हाल में सामने आई एक खबर के मुताबिक बेंगलुरु शहर में एक 12 वर्षीय बच्ची की हालत नाइट्रोजन पान खाने से बिगड़ गई। जी हां शादी में सम्मिलित हुई एक 12 बर्षीय बच्ची ने नाइट्रोजन पान का सेवन किया, जिसके चलते उसके पेट में छेद हो गया। यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि डॉक्टर्स को बच्ची के पेट का एक बड़ा हिस्सा काटना पड़ा।

बेहद हानिकारक है लिक्विड नाइट्रोजन

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लिक्विड नाइट्रोजन हमारे शरीर के लिए बेहद खतरनाक होती है। लिक्विड रूप में नाइट्रोजन का शरीर के अंदर जाना आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन आज फैशन के दौर में लोग रोमांचक चीजें करने के चक्कर में अपनी जान को भी दाव पर लगा रहे हैं। आज शादी-पार्टी में परोसे जाने वाले कई तरह के व्यंजनों में लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

लिक्विड नाइट्रोजन से होने वाले नुकसान

  • लिक्विड नाइट्रोजन खाने से आपको चक्कर आ सकते हैं।
  • इसके कारण आपको मतली(उल्टी) की शिकायत हो सकती है।
  • यह आपके गंभीर पेट दर्द का कारण भी बन सकती है।
  • गंभीर स्थिति में यह आपकी मौत का कारण भी बन सकती है।
  • बेहद कम तापमान के कारण पेट में जाने पर अचानक सांस रोक सकती है।
  • इसके अलावा इसका सेवन करने से आपका दम घुट सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source