
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : November 16, 2022 8:31 PM IST
बंगाली फिल्मों में काम करने वाली है अदाकारा एंड्रिला शर्मा को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट (Aindrila Sharma Suffers Multiple Cardiac Arrests) आने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कार्डियक अरेस्ट इतना गंभीर था कि उन्हें कई बार सीपीआर देना पड़ा, डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी उनकी हालत नाजुक है। इससे पहले भी अभिनेत्री को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, तब उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और सर्जरी भी करनी पड़ी थी।
आनंद बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, अभिनेत्री एंड्रिला की हालिया सिटी स्कैन रिपोर्ट में उनके मस्तिष्क में कई जगह खून के थक्के मिले हैं, हालांकि यह थक्के उस जगह पर नहीं है जहां पहले सर्जरी हुई थी। ऐसे में इलाज करने वाले डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। उनके डॉक्टर ब्लड क्लॉट को खत्म करने के लिए मेडिसिन की मदद ली जा रही है, मगर संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है।
इस घटना को लेकर अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड और एक्टर सब्यसाची चौधरी ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है और लिखा है कि "मुझे मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह सब लिखना पड़ेगा, लेकिन अब वह दिन आ गया है। आप सब एंड्रिला के लिए दुआएं करें। चमत्कार के लिए प्रार्थना करें। वह अपनी पूरी ताकत से लड़ रही है लेकिन..।
जिंदगी और मौत से लड़ रही बंगाली अभिनेत्री एंड्रिला (Aindrila Sharma) पहले भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे चुकी हैं। इसके बाद उन्हें इस महीने ही ब्रेन स्ट्रोक आया था।
हार्ट डॉट ओआरजी के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट की कई कारण हो सकते हैं: