Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आलू खाना (Potato health benefits) ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। पर इन दिनों फिटनेस फ्रीक इससे घबराने लगे हैं। असल में बार-बार यही कहा जाता है कि मोटापे और अन्य समस्याओं की जड़ आलू ही है। इसलिए लोग इससे दूर भागने लगे हैं। जबकि अगर सही तरीके से खाया जाए तो आलू भी स्वास्थ्यवर्ध है। आइए जानें आलू खाने के सेहत लाभ (Potato health benefits) ।
फ्री रैडकल्स के कारण भी कैन्सर होता है।आलू में एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण वाले फाइटोनूट्रीअन्ट, कैरटिनॉयड और फ्लेवनॉयड होते हैं। वे इन फ्री रेैडकल्स की क्षति से हमें बचाते हैं। इसलिए आलू खाना (Potato health benefits) लाभदायक है।
आलू विटामिन बी-6 से भरपूर होता है जो नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। हमारे शरीर के एमिनो एसिड और न्यूक्लाइक एसिड का संश्लेषण विटामिन बी6 करता है जो शरीर में नई कोशिका बनने में मदद करता (Potato health benefits) है।
भारत के 70% शहरी लोग दिल की बिमारी के खतरे से ग्रस्त होते है। आलू में जो फ्लेवनॉयड होता है वह बैड कलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता (Potato health benefits) है। धमनी में मैल जमने नहीं देता है।होमोसिस्टीन नामक अणु के कारण धमनी में सूजन आ जाता है जिसके स्तर को विटामिन बी6 कम करने में मदद करता है।
आज कल शहरी लोगों के लिए तनाव बहुत ही आम बात बन गई है। आलू में मौजुद विटामिन बी6 सेरटनीन, डोपामीन और अड्रेनलन जैसे हारमोन के निर्माण में मदद करता है जो मनोदशा को नियंत्रित करता है।
चेहरे पर जो झुर्री और सूक्ष्म रेखा फ्री रैडकल्स के कारण आती है वह आलू में मौजुद एन्टीआक्सडन्ट के गुण के कारण देर से आती है। आलू का इस्तेमाल त्वचा से काला दाग को मिटाने और स्कीन टोन को ठीक करने के लिए किया जाता है।