हिना - खूबसूरत बालों का घरेलु हर्बल उपाय

WrittenBy

Written By: Saumya Saraswat | Updated : June 17, 2014 1:26 PM IST

heena

हिना बहुत लाभकारी जड़ी बूटी है और आपके बालों के लिए चमत्कारी हो सकती है। इसमें शीतलता देने के गुण हैं, और सिर पर लगाने से उसे शांत और उसकी सफ़ाई करती है। यह रहे हिना के कुछ और लाभ।

हिना बालों के लिए एक उत्कृष्ट कंडीशनर है। यह बालों में चमक लाने और घना बनाने के अलावा, एक परत बनाकर नुकसान होने से बचाती है। यह आपके सिर के प्राकृतिक अम्ल-क्षारीय के संतुलन को बराबर रखती है और बालों की गन्दगी की सफाई करती है, रासायनिक उत्पादों के विपरीत बिना प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़े।

यह बालों के विकास में वृद्धि करती है, बालों के झड़ने, रुसी और अन्य समस्याओं को रोकती है। आप इसे अपने बालों को रंगने के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसके कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं हैं। हिना बालों को सफ़ेद और पतला होने से रोकती है और उन्हें स्वस्थ और घना बनाती है।

बालों के विभिन्न लाभों के अलावा, यह मुहांसे, फोड़े, और मस्से का भी इलाज करती है। अगर आपका कोई अंग जल गया हो, तो तत्काल राहत पाने के लिए हिना में थोड़ा पानी मिलाकर उस जगह लेप लगाएं। घाव भरने के अलावा यह संक्रमण और बैक्टीरिया विकास को रोकती है।

हिना हेयर पैक 

अगर आपको रुसी है

एक चम्मच मेथी के बीज लें और पानी में रात भर भिगो दें। उसे पीस लें। थोड़ा राइ का तेल लेकर हिना के कुछ पत्तों के साथ गरम कर लें। तेल के ठंडा होने के बाद, मोटे कणों को अलग करने के लिए उसे छान लें। अब मेथी और तेल के मिश्रण को सिर पर लगाएं। ३० मिनट बाद धो लें। इसे हफ्ते में १ बार दोहराएं।

अगर आपके बाल गिरते हैं

हिना के पत्तों के साथ राइ के तेल का मिश्रण इस्तेमाल करें लेकिन मेथी की जगह १ चम्मच नींबू का रस या दही इस्तेमाल करें। सिर पर लगाकर मसाज करें और ३० मिनट बाद धो लें।

अगर आप बालों की कंडीशनिंग करना चाहते हैं

हिना पाउडर को ताज़ी बनाई हुई ब्लैक या ग्रीन टी में रातभर के लिए भिगो दें। सर पर लगाने से पहले, थोड़े से तेल या फेंटे हुए अंडे के साथ मिलाएं। १ घंटे बाद धो लें। यह बालों में जान लाएगी और चमक बढ़ाएगी।

हिना बालों की समस्याओं के लिए एक उपयोगी हर्बल उपचार है। महंगे रासायनिक उत्पादों की जगह इसका इस्तेमाल करें। यह भारत में किराने की दूकान और सुपरमार्केट में आसानी से मिल जाता है। हमेशा ताज़ा हिना पाउडर खरीदें और बचा हुआ पाउडर फ्रीजर में रख दें। हिना पाउडर के रंग में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है लेकिन ज़्यादातर हरा ही होता है।

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source