"बेड नहीं है तो इंजेक्‍शन देकर मार दो मेरे बाप को" Video में देखें अस्‍पताल के बाहर बीमार बाप को लेकर खड़े लाचार बेटे की स्थिति

महाराष्ट्र के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन (bed and oxygen shortage in maharashtra) का आकाल पड़ने लगा है। कई मरीज अस्पताल के बाहर ही दम तोड़ रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : April 15, 2021 6:26 PM IST

"मेरे पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। 24 घंटे से अपने पिता को अस्‍पताल में भर्ती कराने के लिए भटक रहा हूं लेकिन हर जगह यही बताया जा रहा है कि बेड नहीं है। गॉडी का ऑक्‍सीजन भी खत्‍म हो रहा है। अगर बेड नहीं है तो कम से कम इंजेक्‍शन देकर मार दो। न मैं अपने पिता को घर ले जा सकता हूं और न ही अस्‍पताल में बेड है।" यह किसी फिल्‍म का डायलॉग नहीं है बल्कि महाराष्‍ट्र की हकीकत है। महाराष्‍ट्र के चंद्रपुर शहर से एक वीडियो वायरल हुई है जो महाराष्‍ट्र के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की पोल खोलने के साथ साथ आपके दिल को भी पसीज देगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

https://twitter.com/Pbndtv/status/1382297387348094976

महाराष्‍ट्र के अस्‍पतालों में बेड से लेकर ऑक्‍सीजन की कमी

भारत में कोरोना की जो लहर चल रही है उसका दूर दूर तक कोई अंत नहीं दिख रहा है। देशभर के लगभग सभी राज्‍यों में कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़ने से अस्‍पतालों में बेड (Bed shortage in maharashtra hospital in hindi) से ऑक्‍सीजन तक की कमी होने लगी है। दिल्‍ली से लेकर मध्‍यप्रदेश और महाराष्‍ट्र तक, हर जगह मरीज बेड की कमी से लेकर वैक्‍सीन और ऑक्‍सीजन के लिए जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अस्‍पतालों में बेडों और ऑक्सीजन का जुगाड़ किया जा रहा है। ऑक्सीजन किसी तरह मिल गई तो इंजेक्शन और दवाइयां नहीं मिल रहीं। मरीजों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है और कई मरीज बेडों की जद्दोजहद में अस्‍पताल के बाहर ही दम तोड़ रहे हैं। ऊपर वीडियो में जिस तरह एक लाचार बेटा अपने पिता को अस्‍पताल में भर्ती कराने के लिए जूझ रहा है ऐसे केस देश में हजारों की संख्‍या है। बता दें कि महराष्‍ट्र भारत का सबसे ज्‍यादा कोरोना संक्रमित राज्‍य है। पिछले 24 घंटों में राज्‍य में कोरोना के 58,952 केस आए हैं तो दिल्‍ली में 1 दिन में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17, 282 तक आने लगा है।

uddhav-thackeray

महाराष्‍ट्र में लग चुका है 15 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown has imposed in Maharashtra in hindi)

महाराष्‍ट्र में कोरोना के हालात को बिगड़ता देख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राज्‍य में 15 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल से लागू हो चुका है और 1 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा। अपने संबोधन में ठाकरे ने कहा था कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी, वैक्सीन के स्टॉक और कोविड मैनेजमेंट से जुड़े अन्य सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूचित किया है और उन्हें मदद के लिए एक पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में जल्द से जल्द कुछ हल निकाले जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source