सौन्दर्य टिप #1: टी ट्री ऑइल के द्वारा इनग्रोन हेयर से छुटकारा

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : June 25, 2014 2:28 PM IST

beauty-tea tree oil हेयर रिमुवल सेशन के बाद कभी-कभी अंतर्वर्धित बाल (इनग्रोन हेयर) छोटे,या लाल छाले जैसे दिखते हैं जो महिलाओं को परेशानी में डाल देते ह़ैं। यह बाल मूलतः त्वचा के नीचे विकसित होते ह़ैं, सिर्फ उनका अग्र भाग हमें त्वचा के ऊपर नजर आता है। इससे त्वचा में सूजन या लाल उभार जैसा महसुस होता है। यह तभी होता है जब हेयर रिमुवल मेथड सही तरह से नहीं होता है, जैसे - रिवर्स शेविंग करना या वैक्सिंग सेशन के दौरान बालों को सही तरह से नहीं निकालना। इस समस्या को टी ट्री ऑइल के द्वारा आसानी से सुलझाया जा सकता है।

अंतर्वर्धित बालों से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल प्रभावकारी होता है। उस जगह को साफ करने के बाद अंतर्वर्धित बालों पर तेल की कुछ बूंदें डालें। फिर उस जगह को मुलायम करने के लिए धीरे-धीरे उसके परतों को साफ कर दीजिए। आप लूफें का भी इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।टी ट्री ऑइल में एन्टीबैक्टिरीअल, एन्टसेप्टिक और एन्टीइन्फ्लैमटोरी गुण होते हैं जो इसको विकसित होने से रोकते है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल हाथ और पैर की शेविंग या वैक्सिंग करने के बाद कीजिए।

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source