5 घरेलु फेस-मास्क से सर्दी के दिनों में लायें त्वचा में रौनक

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 10, 2014 6:11 PM IST

गर्मी के दिनों में कड़कती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सर्दी के दिनों का इंतजार करते हैं। सर्दी आते ही गर्मी से तो राहत मिल जाती है मगर ठंडे मौसम के कारण त्वचा संबंधी अनेक समस्याओं का सामना आपको करना पड़ जाता है। त्वचा कई कारणों से अपनी रौनकता को खो देती है और रूखी, बेजान, परतदार लगने लगती है।

इन सब समस्याओं से बचने के लिए एक तो आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना पड़ेगा साथ ही पर्याप्त मात्रा में जल पीना पड़ेगा। लोग जाड़े में ज़रूरत से ज़्यादा कॉफी पीते हैं जिसका बूरा प्रभाव त्वचा पर पड़ता है। ऐसे बहुत सारे कारण है जिसका प्रभाव त्वचा को बेजान बना देता है। कुछ घरेलु मास्क के इस्तेमाल से आप त्वचा संबंधी इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं-

त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए

इस समस्या से राहत पाने में दूध से बना फेस मास्क बहुत मदद करता है-

विधि- एक कटोरी में दो से तीन छोटे चम्मच कच्चा दूध लें और उसमें चार-पाँच बूंद बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर दस-बारह मिनट यूं ही छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस मास्क का प्रयोग हफ़्ते में तीन दिन करने से त्वचा में एक अलग ही रौनक और नमी लौट आएगी। पढ़े-  दूध से लायें तैलाक्त त्वचा में निखार

त्वचा को मॉश्चराइज़ करने के लिए

इस समस्या से लड़ने में केले से बना फेस मास्क मददगार साबित होता है, क्योंकि केला नमी को रोकने में मदद करता है-

विधि- एक बड़े कटोरी में एक केला को अच्छी तरह से मैश करें। फिर उसमें ज़रूरत के अनुसार मिल्क पावडर और गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। इस मास्क को और भी प्रभावकारी बनाने के लिए शहद के कुछ बूंद भी डाल सकते हैं। इसको चेहरे पर दस से पंद्रह मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ़्ते में दो दिन इस्तेमाल करने से त्वचा फूल की तरह मुलायम हो जाएगा।

त्वचा की रौनकता को लौटाने के लिए

चेहरे में रौनकता लाने के लिए गाजर और शहद का फेस मास्क त्वचा के रूखेपन यानि मृत कोशिकाओं (dead cell) को निकालकर त्वचा को मुलायम बनाता है और रंग को निखारने में मदद करता है।

विधि- पहले दो बड़े चम्मच के लगभग गाजर को पीस लें। अब उस पीसे हुए गाजर को एक कटोरी में ले और उसमें एक बड़ा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। चेहरे पर इस मास्क को बारह से पंद्रह मिनट तक अच्छी तरह से लगाकर रखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से अच्छी तरह से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ़्ते में तीन दिन करने से चेहरा खिला-खिला नजर आने लगेगा। पढ़े-  दो घरेलु नुस्ख़ों से लायें चेहरे पर मिनटों में गोरापन

रूखी त्वचा को हील-अप करके आकर्षक बनाता है

जाड़े में तैलाक्त त्वचा से ज़्यादा रूखी त्वचा वालो को परेशानी होती है क्योंकि उनकी त्वचा बहुत जल्दी ठंड और सर्दी के धूप से प्रभावित होती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए अंडा और ऑलिव ऑयल का फेस मास्क बहुत कारगर रूप से काम करता है। अंडा रूखी त्वचा को हील-अप करके खोई हुई रौनकता को लौटाता है और शहद मॉश्चराइज़र का काम करता है।

विधि- एक कटोरी को एक अंडे को फोड़कर अच्छी तरह से फेंट लें। उसमें एक-एक बड़ा चम्मच शहद और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस-मास्क को चेहरे पर पंद्रह से बीस मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें। हफ़्ते में कम-से-कम दो दिन इसका इस्तेमाल ज़रूर करें। पढ़े-  अंडे की मदद से बालों का झड़ना कम करें

त्वचा के टैन हो जाने की समस्या को दूर करने के लिए

सर्दी के दिनों में साधारणतः लोग ठंड के कारण धूप में ज़्यादा देर तक रहना पसंद करते हैं। जिसके फलस्वरूप त्वचा के टैन हो जाने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यानि धूप के तेज किरणों से त्वचा जल जाती है और चेहरे पर एक काली आभा-सी बन जाती है। शहद, नींबू और ऑलिव ऑयल का फेस मास्क इस समस्या से राहत दिलाता है।

विधि- एक कटोरी में दो छोटे चम्मच शहद लें। उसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल और एक छोटा चम्मच कच्चा हल्दी का रस पीसकर निकाल लें, उसके बाद उन सबको एक साथ शहद में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। चेहरे पर इस फेस मास्क को थोड़ी देर तक लगाकर रखने के बाद गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें। उसके बाद साफ गुनगुना पानी से चेहरे को धो लें। इससे न सिर्फ स्किन का टैन चला जाता है बल्कि एक अलग निखार भी चेहरे में आ जाता है। पढ़े-  मुँहासों से छुटकारा पाने के लिए शहद से बना पैक लगाकर देखें

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source