आंखों के नीचे के काले घेरे दूर करने के कुछ घरेलु उपचार

अपने जीवनशैली में बदलाव और कुछ घरेलु उपायों के द्वारा आप आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या से निजात पा सकते हैं और खुद को सुंदर बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 31, 2014 10:27 AM IST

मनुष्य का चेहरा उसके दिल और स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी दे देता है। जब कोई बीमार होता है या तनाव में होता है तो उसके आंखों के नीचे काले घेरे जैसे बन जाते हैं जिससे साधारणतः आप डार्क सर्कल्स के नाम से परिचित हैं। क्योंकि आपके आंखों के नीचे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है जो शरीर और मन के हालत का बयान आसानी से कर देते है। कभी-कभी यह समस्या आनुवांशिकता (hereditary) के कारण भी आती है। यह डार्क सर्कल्स आपके सौन्दर्यता में ग्रहण लगा देते हैं। वैसे तो बहुत सारे क्रीम के इस्तेमाल से भी इससे राहत पाया जा सकता है। लेकिन घरेलु चीजों की बात ही अलग हैं, इसके पार्श्व प्रभाव की संभावना न के बराबर होती है और आप आसानी से बिना ज़्यादा खर्च किए इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

यहाँ कुछ आसान घरेलु उपायों के बारे में बताया जा रहा है जिसके द्वारा आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं-

खीरा

खीरे का इस्तेमाल आप यूं भी कर सकते हैं या किसी चीज के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। यह न सिर्फ काले घेरे की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है वरन् इसका त्वचा को ठंडक पहुँचाने वाला गुण चेहरे की त्वचा का रंग निखारने में भी मदद करता है।

विधि:

• खीरे को स्लाइस में काटकर फ्रीज में तीस मिनट तक रख दें और उसके बाद आंखों के ऊपर धीरे से रख दें।

• खीरे को पीसकर उसका रस निकाल लें और आंखों के चारों तरफ लगाकर पंद्रह मिनट के बाद धो लें।

• खीरे के रस में नींबू का रस भी समान में मात्रा में मिलाकर लगा सकते हैं। खीरा काले घेरे को कम करेगा और नींबू ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करेगा।

• अगर आपका सूजा हुआ है तो खीरे के रस में आलू का रस भी मिलाकर लगा सकते हैं। सूजन दूर होने के साथ-साथ काले घेरे की समस्या भी दूर होगी।

आलू

आलू का इस्तेमाल अकेले भी कर सकते हैं या खीरे के रस के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं।

विधि:

दो आलू को फ्रीज में कुछ घंटों तक रख दें। फिर उसका छिलका छुड़ाकर पीसकर रस निकाल लें। उस रस में रूई को भिगोकर उससे रस को आंखों के चारों तरफ लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें।उसके बाद पानी से धो लें। आलू ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है, जो काले घेरे को दूर करने में सहायता करता है।

गुलाब जल

सदियों से गुलाब जल का इस्तेमाल आंखो को ताजगी प्रदान करने के लिए किया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने के लिए भी किया जाता है।

विधि: गुलाब जल में रूई के गोले को भिगोकर आंखो के चारों तरफ अच्छी तरह से लगाकर पंद्रह मिनट के लिए रख दें, उसके बाद पानी से धो लें। रोज सुबह और शाम इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ़्तों में आंखो में निखार आ जाएगा।

  • बादाम का तेल

बादाम का तेल शिशुओं को लगाने के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है। इसलिए आंखों के नीचे प्रयोग करने के लिए भी इसको सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि आंखों के नीचे की त्वचा बहुत नाजुक और संवेदनशील होती है।

विधि:

थोड़ा-सा बादाम का तेल लेकर आंखों के नीचे अच्छी तरह से रात को सोने से पहले लगा लें। अगले दिन सुबह पानी से चेहरे को धो ले।

  • पर्याप्त मात्रा में नींद

पर्याप्त मात्रा में नहीं सोने से भी आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। इसलिए सात से आठ घंटे की नींद ज़रूरी होती है। अगर आपको अनिद्रा की बीमारी हैं तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें  और बीमारी को दूर करने का उपाय करें।

आपके सोने का तरीका भी इस समस्या का कारण बन सकता है। एक ही तरफ लेटकर नहीं सोना चाहिए हमेशा करवट लेते रहना चाहिए।  योग- अभ्यास के द्वारा भी आंखों के नीचे के काले घेरे की समस्या से राहत पा सकते हैं।

  • इन आदतों से दूर रहें

साधारणतः बिना समझे-बुझे लोग कुछ आदतों को अपना लेते हैं जिसका शिकार त्वचा को होना पड़ता है। इसलिए थोड़ा-सा सतर्क रह कर आप इन आदतों को दोहराने से बच सकते हैं-

  • बार-बार काजल न लगायें
  • आंखों को देर तक न रगड़ें
  • ज़्यादा शराब न पीयें
  • जीवनशैली को स्वस्थ बनाने की कोशिश करें
  • खुश रहें और खुद को तनाव से दूर रखें

इन घरेलु उपायों का इस्तेमाल नियमपूर्वक कुछ हफ़्तों तक करने से आपके सौन्दर्य में निखार ज़रूर आएगा। अगर तब भी समस्या से राहत नहीं मिल रही हैं तो तुरन्त डॉक्टर से मिलें।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source