सौन्दर्य टिप #5: रीठे की मदद से बालों का झड़ना रोकें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : June 25, 2014 3:02 PM IST

beauty tips #5रीठा एक तरह का नट होता है जिसका युगों से इस्तेमाल हो रहा है। महिलाएं  बालों की सामान्य समस्याओं से राहत पाने के लिए रीठा का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि बालों के संक्रमण से लड़ने के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय है। इसको इस्तेमाल करने से बाल भी काले, घने, सुंदर लगने लगते हैं। कुछ लोग इसके गुण को बढ़ाने के लिए शिकाकाई के साथ इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके बाल झड़ने लगे हैंं तो इसको रोकने के लिए रीठा का इस्तेमाल कर सकते हैं।रीठा को इस्तेमाल करने का तरीका आगे दिया जा रहा है।

10-12 रीठा को कुछ घंटों तक पानी में भिगोकर रखें। इनको पानी से निकाल दें और उस पानी से अपने बालों को धोयें। अगर ऐसा लगे कि आपके बाल साफ नहीं हुए हैं तो उसी भिगोये हुए रीठे को दूसरे पानी से भरे बर्तन में रख दें और उस पानी से फिर से बालों को धोयें।  एक बार इस्तेमाल करने के बाद रीठा को न फेंके। रीठा बहुत प्रभावकारी होता है इसलिए इसका इस्तेमाल बार-बार किया जा सकता है।

 पिछली सौन्दर्य टिप

 इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source