
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : January 8, 2015 10:09 PM IST
उम्र के बढ़ने के साथ आपकी त्वचा की सुंदरता खोने लगती है। और यही अनुभव आपको तब बेचैन कर देते हैं जब आपको कोई यह कहता है कि आप पहले कितने सुंदर थे। लेकिन इसके लिए उदास या बेचैन होने की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ थोड़ा-सा समय और धैर्य की ज़रूरत हैं। आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपको चालिस के उम्र में भी इक्कीस जैसी जवान त्वचा प्रदान करने में सक्षम हैं, सिर्फ थोड़ा समय देने की ज़रूरत है-
टिप 1- सूर्य के प्रखर किरणों के तेज और फ्री रैडिकल्स के कारण त्वचा पर कालिमा छा जाती हैं या टैन पड़ जाता है। विटामिन सी एक ऐसा विटामिन है जो झुर्रियों को आने से रोकने के साथ-साथ त्वचा में रौनक लाने में भी मदद करता है।
विधि-
टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। एक पके हुए टमाटर को स्लाइस में काटकर उसको चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ़्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं।
टिप 2- शहद एक ऐसा खाद्द पदार्थ है जो त्वचा को तरोताजा और जवान बनाये रखने में अतुलनीय रूप से काम करता है।
विधि-
रोज सुबह आधा छोटा चम्मच शहद खा सकते हैं। या इसका एक पैक भी बना सकते हैं। एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालकर उसमें शहद के कुछ बू़ँद डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को पंद्रह मिनट के लिए लगाकर कर रख दें फिर गुनगुने गर्म पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ़्ते में तीन बार कर सकते हैं।
टिप 3-अंडा सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं होता है बल्कि एन्टि-एजिंग का भी काम करता है।
विधि-
अंडे के सफेदी में एन्टि-एजिंग का गुण होता है। यह सारे लक्षणों को धीरे-धीरे कम करने में बहुत मदद करता है। अपने चेहरे पर अंडे की सफेदी को पंद्रह मिनट तक लगाकर रखें फिर गुनगुने गर्म पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल रोज भी कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके त्वचा के ऊपर से झुर्रियाँ गायब हो जायेंगी बल्कि त्वचा में सतेजता लौट आएगी।
टिप 4- त्वचा में उम्र के लक्षणों का नामो-निशान मिटाने में नारियल के तेल का इस्तेमाल बहुत कारगर सिद्ध होता है। जिन लोगों की त्वचा तैलाक्त है वे नारियल के तेल के जगह पर ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विधि-
रात को नियमित रूप से चेहरे पर नारियल का तेल गोलाकार गति में घुमाकर लगाने से चेहरे की झुर्रियाँ कम करने में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा कभी-कभी लटक जाती हैं उसको सतेज करने में मदद करता है।
टिप 5- कभी-कभी मृत-कोशिकाओं (dead cell) के जमने के कारण भी त्वचा अपने रौनकता को खो देती है। इसलिए स्क्रबिंग करने की ज़रूरत होती है।
विधि-
आप घर पर ही स्क्रबर बना सकते हैं। एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच स्ट्रॉबेरी का गूदा, एक बड़ा चम्मच पीसा हुआ बादाम, एक बड़ा चम्मच खट्टा दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस पैक से चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब करें।
टिप 6- इक्कीस की खींची-खींची सचेतन त्वचा और डार्क सर्कल्स को दूर करने से भी त्वचा में रौनकता लौट आती है।
विधि-
एक कटोरी एक छोटा टमाटर और एक गाजर मैश कर लें। उसमें एक छोटा चम्मच शहद, एक छोटा चम्मच मिल्क पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस पैक को चेहरे के त्वचा पर बीस मिनट तक लगाकर रख दें। उसके बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ़्ते में एक बार ही करें।
इन टिप्स के सहायता से आपकी त्वचा में जो रौनक लौट आएगी उसके जादू से कोई भी बच नहीं पाएगा।
चित्र स्रोत: Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।