
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : June 25, 2014 1:45 PM IST
बालों के सिरे जब दो भागों में विभाजित हो जाते हैं तब वे दोमुंहे बाल कहलाते हैं। यह सिर्फ बीमार बाल के लक्षण नहीं है बल्कि ऐसे बाल देखने में भी बुरे लगते हैं। अगर आपके बाल बार-बार सिरों से विभाजित हो रहे हैं तो समाधान के लिए नीचे दिए गए कुछ टिप्स का इस्तेमाल कीजिए।
तीन महिने में एक बार बालों के सिरों को ज़रूर काटें। अपने बालों को कंघी करें क्योंकि अस्त-व्यस्त बाल उलझकर टूट जाते हैं या दोमुंहे हो जाते हैं। बालों को संवारने वाली चीज़ें जैसे हेयर ड्राइअर या हेयर रोलर आदि का इस्तेमाल कम कर दें। चोटी गूंथते वक्त ज़्यादा खींचें नहीं, इस से बाल कमज़ोर और रूखे हो जाते हैं जिसके कारण बाल दोमुंहे होने लगते हैं।
सप्ताह में एक बार बालों में तेल लगायें, हेयर स्पा करवायें। माइल्ड शैंपू और कंडिशनर का इस्तेमाल करें। इन सब बातों पर ध्यान देने से समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।