पाँच प्राकृतिक फेस पैक की मदद से चेहरे की रौनक लौटायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : October 13, 2014 6:52 PM IST

सौन्दर्य नारी का गहना होता है। सुंदर लगने के लिए चेहरे की रौनकता को बनाये रखना सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है। आज जब खाना, पानी, हवा, सब कुछ प्रदूषित हो चुका है इस परिस्थिति में चेहरे की रौनकता का खोना आम समस्या हो गया है। इन सब के अलावा कुछ हमारी भी लापरवाही  होती है। खाने पीने के साथ त्वचा की  देखभाल करने की भी ज़रूरत होती है। आप घर पर ही थोड़ा-सा मेहनत करके इस समस्या से निजात पा सकते है। पढ़े:  छह आसान तरीकों से अपनी त्वचा की देखभाल करें

चेहरा कई कारणों से अपनी रौनकता को खो देता है। कभी-कभी चेहरे की त्वचा अपनी नमी खो देती है जिसके कारण वह निस्तेज लगने लगती है। जिन महिलाओं को धूप में निकल कर काम करना पड़ता है, उनकी त्वचा पर सूर्य के किरणों के संपर्क में आने के कारण दाग-धब्बे  (टैन) पड़ने लगते है। चेहरा सांवला लगने लगता है  और वह अपने रौनक को खो देता है।

लेकिन इन सब समस्याओं से आयुर्वेद के द्वारा आप निजात पा सकते हैं, सिर्फ ज़रूरत है थोड़ा-सा मेहनत और नियम। लेकिन इससे भी ज़रूरी बात यह है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें। यहाँ पाँच तरह के फेस पैक के बारे में बताया जा रहा है जिसके द्वारा आप अपने खोई हुई रौनकता को फिर से पाकर किसी भी उत्सव में आकर्षक केंद्र बिन्दु बन पायेंगे।

  • एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, आधा बड़ा चम्मच शहद, और आधा नींबू का रस डालकर उन सबका एक मिश्रण बना लें। फिर उस मिश्रण को चेहरे पर गोलाकार गति में घुमाते हुए लगायें। फिर उसको सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक से त्वचा की खोई हुई नमी लौट आएगी और चेहरा खुद-ब-खुद सुंदर लगने लगेगा।

  • एक कटोरी में टमाटर का प्युरे लें, उसमें चार बड़ा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर बीस मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को पंद्रह दिनों तक इस्तेमाल करने पर चेहरे की रौनकता लौट आएगी।

  • एक कटोरी में छह बड़ा चम्मच नींबू का रस और चार बड़ा चम्मच हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर आधा घंटा तक लगाकर रखने के बाद पानी से धो लें।

  • आलू के टुकड़ों को काटकर चेहरे पर रगड़ें, उसके बाद दस मिनट के बाद पानी से धो लें। इससे चेहरा पर पड़ा टैन धीरे-धीरे साफ़ होने लगेगा।

  • चेहरे में तुरन्त रौनक लाने के लिए एक सेब को थोड़ा घीस कर एक कटोरी में रखें,  उसमें केला को भी घीसकर  डालें। फिर दोनों को मिला लें। उसमें एक विटामिन ई का कैप्सूल काटकर डालें। अब उसमें एक छोटा चम्मच शहद डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर दस मिनट तक उससे चेहरे को रगड़े। उसके बाद पानी से धो लें। और अच्छा परिणाम पाने के लिए एक आइस-क्यूब को चेहरे पर  एक मिनट तक रगड़ने के बाद छोड़ दें। पाँच मिनट के बाद अपने चेहरे पर आए नए रौनक को महसूस कीजिए।

कभी-कभी महिलाएं मेक-अप करने के बाद रात को चेहरे को साफ नहीं करती है जिससे चेहरे के रोम-छिद्र बंद हो जाते हैं और चेहरा अपना रौनकता खोने लगता है। इसलिए जब भी आप बाहर के प्रदूषण भरे वातावरण से घर लौटें रात को सोने से पहले क्लीजिंग मिल्क से चेहरे को ज़रूर साफ़ करें। इसके लिए बाज़ार में तो बहुत सारे प्रोडक्ट मिल जायेंगे मगर घर पर ही प्राकृतिक तरीके से इस क्लीजिंग मिल्क को बना सकते हैं।

एक कटोरी में एक चम्मच चारोली (charol) के दाने लें, उसमें एक पूरा अरिधा (aridha), एक चम्मच शहद डालकर रात भर भिगोकर रख दें। फिर अगले दिन अरिधा का बीज निकालकर इस मिश्रण को पीसकर जूस की तरह बना लें और एक हवाबंद जार में डालकर फ्रिज में रख दें। प्रतिदिन रात को इस क्लीजिंग मिल्क से चेहरे को साफ़ करें। इससे चेहरे का रोम छिद्र खुल जायेगा और धीरे-धीरे रौनक लौट आएगी।

इन कुछ आसान प्राकृतिक फेस पैकों के द्वारा आप चेहरे को सुंदर बना सकती है, ज़रूरत है तो सिर्फ आपके समय और धैर्य की।पढ़े: त्वचा को सुंदर बनाए रखने के कुछ टिप्स

चित्र स्रोत: Getty Images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए। 

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source