
Also Read
अगर आपकी जांघों का अन्दरूनी हिस्सा सांवले रंग का हो गया है और आप इस हिस्से में निख़ार लाना चाहती हैं तो इसके लिए एक पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे न सिर्फ रंग में निख़ार आएगा, दाग-धब्बे भी ठीक हो जायेंगे और त्वचा को भी नमी मिल जाएगी। त्वचा नम रहने पर दाग-धब्बे फिर से नहीं आएंगे। नींबू त्वचा को प्राकृतिक रूप से ब्लीच करता है, और नारियल का तेल नमी प्रदान करता है, जो किसी भी प्रकार का दाग पड़ने से बचाता है।
इस पैक को बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच नारियल तेल में आधा नींबू का रस डालें। इस पैक को जांघों पर तब तक लगाते रहें जब तक त्वचा पूरी तरह से सोख न ले। उसके बाद, गुनगुने पानी से जगह को धो लें। साफ कपड़े से त्वचा को पोंछकर सूखा लें। नियमित रूप से इसको लगाने से एक सप्ताह में जांघ के अन्दरूनी हिस्से में निख़ार आने लगेगा।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।