सौन्दर्य टिप #21: चमक-रहित चेहरे के लिए ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल कीजिए

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 23, 2014 6:31 PM IST

beauty tip#21तैलाक्त टी-ज़ोन या चेहरे से अतिरिक्त तेल निकलने पर त्वचा चिकनी लगने लगती है और ऐसी समस्याओं से हम लग-भग रोज़ ही लड़ते रहते हैं। सज-धज कर घर से निकलने के कुछ घंटें के बाद ही चेहरे की त्वचा तैलाक्त हो जाती है।

अगर आप इस समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। यह बहुत प्रभावकारी होता है और आपकी त्वचा के चिकनेपन को सोखकर चेहरे की सौन्दर्यता को लौटाने में मदद करता है। आप चेहरे की तैलाक्त जगह पर ब्लॉटिंग पेपर को रखकर चिकनेपन को सोख लें। 

इन दिनों, कई तरह के ब्रैंड के ब्लॉटिंग शीट/पेपर पाए जाते हैं। उनमें से कुछ इस्तेमाल के बाद पावडर जैसा अवशेष छोड़ते हैं। लेकिन कुछ ब्रैंड ऐसे हैं जो आपके मेक-अप को बिना नष्ट किए या पावडर का अवशेष छोड़े बिना चेहरे के चिकनेपन को सोखकर खोई हुई रौनक को लौटाने में मदद करते हैं। अब आप ब्लॉटिंग पेपर की सहायता से चेहरे के तैलाक्त दाग को अलविदा कह सकते हैं।

चित्र स्रोत: Getty Images

  पिछली सौन्दर्य टिप

 इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source