सौन्दर्य टिप #8: पीठ के बल सोयें और झुर्रियों को चेहरे, गर्दन और सीने पर न पड़ने दें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : June 30, 2014 4:59 PM IST

beauty-tip-8झुर्रियों को रोकने के लिए वैसे तो बाज़ार में बहुत सारी क्रीम मिलती हैं लेकिन एक सामान्य तरीके से इसको रोक सकते है। टिप यही है कि आप पीठ के बल सोयें। क्योंकि अगर आप करवट बदल कर या पेट के बल सोयेंगे तो चेहरे, गर्दन और सीने पर आपके पूरे वज़न का भार पड़ेगा जिससे स्लीप लाइन्स पड़ने का खतरा बढ़ जाएगा।

हम लगभग आठ घंटे रात भर सोते हैं और उस समय चेहरे, गले और सीने पर दबाव पड़ता है जिसके कारण क्लीवेज रिंकल्स पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप एक ही तरह बहुत देर तक सो नहीं पाते हैं तो कुछ देर पीठ के बाल, फिर कुछ देर करवट बदल कर या पेट के बल सो सकते हैं जिससे कि एक जगह पर ज़्यादा देर तक दबाव न पड़े। एक ही तरफ ज़्यादा देर तक सोने पर दूसरे दिन इसका प्रभाव ज़रूर नज़र आएगा। 

 पिछली सौन्दर्य टिप

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source