
Also Read
क्या आपकी त्वचा रूखी है जिसके कारण निस्तेज लग रही है? चॉकलेट फेस मास्क की मदद से त्वचा में नमी लौट सकती है। चॉकलेट में मूल सामग्री कोको होती है जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है और कोलेजन को बढ़ाता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा को कमसिन बनाए रखने में मदद करता है। इस पैक की मदद से दाग-धब्बे दूर हो जायेंगे और त्वचा भीतर से नम होकर दमकने लगेगी।
इस फेस पैक को बनाने के लिए कोको पावडर में दही डालकर बैटर जैसा मिश्रण बना लें। अब इसमें शहद और ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदे डालें। अच्छी तरह मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगायें और सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धोकर पोंछ लें। आपकी त्वचा कोमल महसुस होगी। अच्छे परिणाम के लिए सप्ताह में एक बार पैक का इस्तेमाल ज़रूर करें।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।