
Also Read
नीम के पत्तों में जीवाणु को मारने वाले गुण होते हैं जिसके कारण वे त्वचा को किसी भी तरह के संक्रमण से बचाने की क्षमता रखते हैं। नीम सभी प्रकार की त्वचा के लिए अनुकूल होता है और अन्य सामग्री के साथ मिलकर इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। अगर आप एक प्राकृतिक स्किन टोनर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीम का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। यह अतिरिक्त तेल को निकलने से रोकता है, रोम छिद्रों को खोलता है और त्वचा को कसा हुआ और सुंदर बनाता है। इसके अलावा, मुँहासे, दाग और त्वचा के असमान रंग को हल्का करके धीरे-धीरे साफ करता है।
इस टोनर को बनाने के लिए नीम के पत्तों को पानी में उबालकर घोल को ठंडा होने के लिए रख दें। द्रव्य को छानकर रूई (कॉटन बॉल) की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद, नमी प्रदायक क्रीम(मॉस्चराईज़र)लगायें या अगले दिन फेस वॉशसे चेहरा धो लें। नियमित रूप से हर रात इस टोनर का इस्तेमाल करने पर त्वचा में आए परिवर्तन को आप जल्द ही देख पायेंगे।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।