सौन्दर्य टिप #12: अनार के दानों के इस्तेमाल से गुलाबी होंठ पाएँ

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : July 4, 2014 1:04 PM IST

beauty tip #12क्या आपको अपने काले होंठो को लिपस्टिक की सहायता से छुपाना पड़ता है? लिपस्टिक में जो रसायन होते हैं वे असल में आपके होंठो को नुकसान ही पहुँचा रहें हैं। धुम्रपान या कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से  होंठ सूख जाते हैं और लोग होंठो को बार-बार चाटने लगते हैं जिसके कारण होंठ काले हो जाते हैं। मुलायम और गुलाबी होंठ पाने के लिए अनार के दानों से बने लिप स्क्रब का इस्तेमाल कीजिए।

अनार के कुछ दानों को पीस लें और फिर इसमें मलाई डालकर अच्छी तरह से मिला लें। होंठ पर इस स्क्रब को लगाकर दस-पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आप चाहें तो मलाई के विकल्प में ऑलिव ऑयल और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करें और होंठो पर आए अंतर को देंखे।

आप एस.पी.एफ वाला लिप बाम लगाकर सूर्य के किरणों के नुकसान से होंठो को बचा सकते हैं। इस तरह आपके होंठो का गुलाबी रंग धीरे-धीरे वापस आने लगेगा।

 पिछली सौन्दर्य टिप

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source