
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : July 3, 2014 4:10 PM IST
हर घर में दही आसानी से मिल जाता है और ज़्यादा महंगा भी नहीं होता है। यह दूध से ज़्यादा लाभदायक होता है। आप इसका इस्तेमाल फेस पैक और हेयर पैक बनाने के लिए भी कर सकते हैं। दही में त्वचा को ठंडक प्रदान करने की क्षमता होती है जो कई तरह की सौन्दर्य समस्याओं का समाधान करती है, जैसे मुँहासे।
अगर आपके चेहरे पर बहुत मुँहासे निकलते हैं तो आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही के साथ हल्दी और चंदन पावडर मिलाकर पैक को बना ले। अगर आप स्क्रब जैसा पेस्ट बनाना चाहते हैं तो इस पैक में थोड़ी-सी चीनी भी मिला सकते हैं। आँखों के आस-पास की जगह को छोड़कर चेहरे के ऊपर इसको लगा लें और कुछ देर के बाद ठंडे पानी से इसको धो लें। सप्ताह में एक बार इस पैक का इस्तेमाल करने पर मुँहासे आने कम होने लगेंगे और आपका रूप निखरने लगेगा।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।