
... Read More
ज़्यादातर महिलायें पीठ के बारे में सोचती नहीं हैं। कपड़ों के अंदर ढके रहने के कारण पीठ ज़्यादा दिखती नहीं है इसलिए महिलायें इस पर ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन जब बैकलेस ब्लाउज़ या ड्रेस पहनने की बात आती है तब सबसे पहले पीठ को लेकर ही चिंता करती हैं। पीठ की त्वचा का असमान रंग, मुँहासे, पिग्मेन्टेशन (रंजकता)/दाग आदि समस्याओं को लेकर महिलाओं को चिंता होती है। जिस पैक के बारे में हम बात कर रहे हैं इसका इस्तेमाल करने पर दाग-रहित और आकर्षक पीठ की आपकी कामना ज़रूर पूरी होगी।
गुलाब की पंखुड़ियाँ, दूध, मलाई, शहद, बेसन, और हल्दी को एक साथ अच्छी तरह से मिलाकर पैक को बना लें। किसी की सहायता से पीठ पर इस पैक की पतली परत लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से धो लें। इस पैक का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर पीठ की त्वचा का असमान रंग, मुँहासे, दाग, आदि की समस्या दूर हो जाएगी और सभी आपकी सुंदर पीठ की प्रशंसा करेंगे।
चित्र स्रोत: bollywoodlife.com
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दीकेऔरआर्टिकल्सपढ़नेकेलिएहमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्टअप्डेट्सकेलिएहमें फेसबुक और ट्विटर परफॉलोकीजिए।स्वास्थ्यसंबंधीजानकारीकेलिए न्यूजलेटर परसाइन-अपकीजिएऔरवाद-विवादमेंभागलेनेकेलिएहमारा फॉरम विज़ट कीजिए।