4 घरेलु उपचारों के द्वारा सफ़ेद बालों से छुटकारा पायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : October 16, 2014 7:06 PM IST

आज कल के खराब जीवनशैली और प्रदूषण के कारण युवा अवस्था में ही बाल पकने लगते हैं जो आपके सौन्दर्यता में दाग लगा देते हैं। बालों में मेलानीन पिग्मेन्ट (pigment) के कमी के कारण बाल सफ़ेद हो जाते हैं। इस समस्या से आप घरेलु तरीकों से आसानी से राहत पा सकते हैं-

चाय: दो बड़े चम्मच चाय के पत्तों को अच्छी तरह उबाल लें और छानकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद  उस चाय के लीकर को बालों के जड़ और सिरों में इस तरह से लगायें कि पूरा बाल अच्छी तरह से भिग जायें।  उसके बाद बालों को एक घंटा के लिए यूं ही छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। याद रखें इसको धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल न करें।

नारियल का तेल और नींबू: एक कटोरी में ज़रूरतानुसार नारियल का तेल लें और उसमें तीन बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को बालों के जड़ों में लगाते हुए पूरे बाल में अच्छी तरह से लगाकर एक घंटा के लिए छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से धो लें। इस उपचार को हफ़्ते में दो बाद ज़रूर इस्तेमाल करें।

कड़ी पत्ता: नारियल के तेल में कड़ी के पत्तों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। फिर उसको छानकर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर बालों के जड़ों में अच्छी तरह से लगाकर घंटा भर के लिए यूं ही छोड़ दें और शैंपू से धो लें। इसको भी आप पूरे हफ़्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंवला और हिना का पैक: ताजा मेंहदी के पत्तों को पीसकर एक कटोरी में लें और उसमें तीन बड़े चम्मच आंवला का पावडर और एक बड़ा चम्मच कॉफी पावडर डालें। इस मिश्रण में थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाकर दो घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से धो लें।

इन घरेलु उपचारों के द्वारा आपके बाल काले घने और आकर्षक बन जायेंगे। इससे आपके सौन्दर्यता में चार चाँद लग जाएगा।

चित्र स्रोत: Getty Images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source