सौन्दर्य टिप #41: दो घरेलु नुस्ख़ों से लायें चेहरे पर मिनटों में गोरापन

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : October 9, 2014 11:34 AM IST

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप बाहर से थक कर आए है और उसके तुरन्त बाद किसी समारोह में जाना है। ज़्यादातर उस समय चेहरा थकान के कारण निस्तेज लगने लगता है। उस समय चेहरे पर मिनटों में रौनक और गोरापन लाने के लिए दो घरेलु टिप्स इस प्रकार है:

  • कटोरी में एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह से भिगो लें और मिश्रण को गोलाकार घुमाते हुए अच्छी तरह से लगायें। पंद्रह से बीस मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें उसके बाद चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें। नींबू और शहद दोनों प्राकृतिक ब्लीचर का काम करता है। इसलिए इस मिश्रण से चेहरे पर मिनटों में रौनक लौट आता है।

  • अगर आप किसी पार्टी या समारोह में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं तो मेकअप लगाने के पहले चेहरे पर आइस क्यूब रगड़े, इससे चेहरे की त्वचा पर रक्त संचार अच्छी तरह से होने लगता है। ऐसा करने पर मेक-अप भी देर तक ठीक रहता है। अच्छे परिणाम के लिए मॉश्चराइज़र को आइस क्यूब के ऊपर डालकर उससे चेहरे की त्वचा को रगड़ें, इससे चेहरे पर तुरन्त ताजगी और रौनक लौट आती है।

चित्र स्रोत: Getty Images

  पिछली सौन्दर्य टिप

 इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source