
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : July 1, 2014 1:14 PM IST
क्या आप अपने बालों की देखभाल करना चाहती हैं बिना ज़्यादा खर्चा करे? क्यों न घर पर ही हेयर स्पा करें? चलिए देखते हैं कि यह कैसे किया जाता है। पहले थोड़ा-सा तेल गर्म करते हैं -- जो तेल आपके बालों के लिए उपयुक्त हो उसका इस्तेमाल करें, जैसे नारियल, ऑलिव या बादाम का तेल। कॉटन बॉल की सहायता से सिर में और बालों के सिरों (टिप्स) पर तेल को लगायें। रक्त संचालन को बढ़ाने लिए मसाज या तेल की चम्पी कर सकते हैं। फिर एक बालटी में गर्म पानी लें और उसमें तौलिये को भिगोकर उसे तुरन्त अपने बालों पर लपेट लें। ज़्यादा लाभ पाने के लिए आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं। अगर आपके पास स्टीमर है तो आप तौलिये के जगह पर अपने बालों पर सीधे स्टीम ले सकते हैं।
इसके बाद हेयर पैक लगायें। अपने बालों के क़िस्म के आधार पर पैक बना लें। अंडा हर तरह के बालों के लिए अच्छा होता है, और दही भी पोषण (नॉरिश) प्रदान करता है। पैक को लगाकर सर को शावर कैप से ढक दें और बीस-तीस मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद, आप अपने बालों को माइल्ड शैंपू की सहायता से धो लें। बालों को हेयर-ड्रायर के जगह हवा में ही सूखने दें। इस प्रक्रिया को महीने में दो बार दोहरायें। इससे आपके बाल देखने में बहुत ही सुंदर लगेंगे।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।