
Also Read
मुँहासों की समस्या? घरेलू उपचारों के बारे में सोचें! आपके रसोईघर में ही ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जो आपको त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर मुँहासे दिख रहे हैं तो घरेलु उपचार के द्वारा आप इस पर नियंत्रण पा सकते हैं। दालचीनी पावडर को शहद के साथ मिलाकर मुँहासों पर लगायें। यह मुँहासों को ठीक करने में बहुत ही प्रभावकारी काम करता है। दालचीनी में मुँहासों के संक्रमण को कम करने का विशेष गुण होता है।
इस पेस्ट को बनाने के लिए दालचीनी पावडर में शहद की बूंदे डालकर अच्छी तरह मिला लें, लेकिन इसमें जल न डालें। इस पेस्ट को मुँहासों पर लगाकर रात-भर के लिए छोड़ दें। सुबह पानी से या क्लेन्ज़र से मुँह को धो लें। इसका प्रभाव कुछ दिनों के बाद ही दिखेगा, इसलिए इसका इस्तेमाल रोज़ाना करें जब तक कि मुँहासे गायब न हो जायें। अगर एक हफ़्ते में कोई बदलाव नज़र न आये तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें जो आपको मुँहासों का असल कारण बता पायेंगे।
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।