
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : September 5, 2014 6:35 PM IST

पुरूष और महिला दोनों गोरा और सुंदर बनने की चाह रखते हैं। मगर दोनों की त्वचा में बहुत अंतर होता है, महिला की तुलना में पुरूषों का त्वचा मोटा होता है इसलिए किसी भी प्राकृतिक पदार्थ का इस्तेमाल सोच समझकर करना पड़ता है। त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए दिन में कम से कम दो बार फेस वाश से मुँह ज़रूर धोना चाहिए।
चेहरा वाइट हेड, ब्लैक हेड, मुँहासों के कारण अपना रौनक खो देता है, उसके रौनक को लौटाने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस लें और रूई को उसमें भिगोकर चेहरे पर लगाकर दस-पंद्रह मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। नींबू प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। नींबू पुरूषों के चेहरे की खोई रौनक को लौटाने में मदद करता है।
प्राकृतिक रूप से महिलाएं सुंदर ही होती हैं मगर प्रदूषण और दूसरी त्वचा की समस्याओं के कारण वे भी अपना रौनक खो देती हैं। पपीता एक ऐसा प्राकृतिक खाद्द है जो न सिर्फ हमें शारीरिक रूप से लाभ पहुँचाता हैं बल्कि मृत कोशिकाओं को निकालकर त्वचा के रौनक को लौटाने में भी मदद करता है। यह समय से पहले आए उम्र के संकेत को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए पपीते के कुछ टुकड़े लें और उसके गूदे को घिसकर निकाल लें और उस गूदे को चेहरे पर लगाकर गोलाकार गति में रगड़े और दस मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यह प्राकृतिक फेस पैक आपके चेहरे के लिए लाभदायक होता है।
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।