सौन्दर्य टिप #18: अपनी त्वचा को बादाम से निखारें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : July 16, 2014 1:50 PM IST

beauty tip #18धूल, प्रदूषण, गंदगी के कारण त्वचा पर परत जमने लगती है जिसके कारण यह निस्तेज लगने लगती है। बादाम के द्वारा आप त्वचा की खोई हुई सौन्दर्यता को लौटा सकते हैं। आपको बादाम खाने की ज़रूरत नहीं है, इसका पेस्ट बनाकर चेहरे की त्वचा पर लगा सकते हैं।

इस पैक से आपकी त्वचा का प्राकृतिक सौन्दर्य लौट आएगा। इसके लिए आपको चार-पाँच पीसे हुए बादाम, एक छोटा चम्मच दूध, एक चुटकी बेसन और कुछ बूंद नींबू का रस चाहिए। इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर पैक बना लें और इसको चेहरे और गर्दन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। चेहरे की त्वचा की सौन्दर्यता को लौटाने के लिए सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल ज़रूर करें।

   पिछली सौन्दर्य टिप

 इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: 

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।