
Also Read
बरसात के मौसम में आद्रता के कारण आपके काले, घने बाल बेजान और निस्तेज लगने लगते हैं। इस मौसम में आमतौर पर सिर में रूसी और खुजली की समस्या बढ़ जाती है। चिंता न करें, आपके किचन में ही इस समस्या का समाधान मौजूद है।
बालों को सिरके से धोने पर फिर से सुंदर लगने लगते हैं। एक कप गुनगुने पानी में दो बड़े चम्मच सिरका डालें। बालों को धोने के बाद सिरके के पानी से फिर से धोकर सुखने के लिए छोड़ दें। सिरके में जो एन्ज़ाइम्स होते हैं वे जीवाणुओं को मारकर रूसी और खुजली से राहत दिलाते हैं। सिरके के इस्तेमाल से मानसून में भी आपके बालों का सौन्दर्य लौट आता है और ये काले और घने लगते हैं।
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।