
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 3, 2014 6:48 PM IST
सर्दी के दिनों में ठंड के कारण आपके सिर की त्वचा रूखी, परतदार और खुजली वाला बन जाता है। यह सारे लक्षण बालों में रूसी (dandruff) की समस्या के हैं। सर्दी के दिनों में रूसी की समस्या सबसे ज़्यादा होती है। रूसी के कारण बालों को बहुत नुकसान पहुँचता है। इसके कारण बाल भी झड़ने लगते हैं। बालों में रूसी के कारण सिर के त्वचा में इतनी खुजलाहट होती है कि आप सबके सामने सिर खुजलाने लगते हैं जिसके कारण आपको कभी-कभी शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। साधारणतः लोगों का मानना यह है कि रूसी संक्रामक होता है। अगर किसी को रूसी हुआ है और उसके द्वारा इस्तेमाल किया गया कंघी दूसरे ने इस्तेमाल कर लिया तो उसको भी रूसी हो जायेगी। मगर यह मिथक है इसका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है।
रूसी के लक्षण:
रूसी की समस्या आसानी से समझ में आ जाती है क्योंकि यह प्रत्यक्ष रूप से नजर आने लगते हैं:
• बाल रूसी के कारण तैलाक्त हो जाते हैं
• सिर में बहुत खुजलाहट होती है
• बालों के ऊपर सफेद मृत त्वचा नजर आने लगते हैं
सबसे अच्छी बात यह है कि इसका उपचार आसान है। डॉक्टर से सलाह लेने पर वे रूसी को दूर करने वाले शैंपू लगाने के सलाह देंगे। मगर इसके लिए घरेलु उपचार करना सबसे अच्छा होता है। घर की प्राकृतिक शुद्ध चीजें हमेशा से ही अच्छी होती है-
1. नीम के पत्ते: नीम के पत्ते रूसी से राहत दिलाने के लिए सबसे पुराना प्राकृतिक उपचार है। रूसी कवक (fungi) के कारण होता है। नीम का एन्टीफंगल (antifungal) गुण कवक को बढ़ने से रोकता है, जिसके कारण खुजलाहट से राहत मिलती है।
दो मुट्ठी नीम के पत्तों को चार-पाँच कप गर्म पानी में रातभर भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह पानी को छान कर नहाने के एक घंटा पहले बालों के जड़ों में और सिर पर अच्छी तरह से लगा कर छोड़ दें। उसके बाद पानी से सिर को अच्छी तरह से धो लें।
2. मेथी: मेथी हर घर के रसोईघर में आसानी से मिल जाता है। वैसे तो मेथी के अनेक गुण है, लेकिन मेथी प्रोटीन और एमिनो एसिड का मूल स्रोत होता है जो बालों के विकास और कवक के विकास को रोकने में मदद करता है। मेथी के इस्तेमाल से बाल रेशम (silk) के समान मुलायम हो जाते हैं।
एक-दो कप पानी में ज़रूरत के अनुसार मेथी के कुछ दानें रातभर भिगोकर रखें। सुबह मेथी के दानों को छानकर निकाल लें और उसके बाद उनको पीस लें। मेथी के पेस्ट को सिर पर अच्छी तरह से लगाकर एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें।
3. नींबू: नींबू कवक के विकास को रोककर रूसी को बढ़ने से रोकता है जिसके कारण खुजली से राहत मिलती है। इसका कोई रासायनिक प्रभाव नहीं होता है जिसके कारण बालों पर भी कोई पार्श्व प्रभाव नहीं पड़ता है और बाल देखने में क्लीन और हेल्दी लगते हैं।
दो बड़े चम्मच नींबू का रस लें और उसको सिर के ऊपर और बालों के जड़ो में अच्छी तरह से लगा लें। दो से तीन मिनट तक रखने के बाद बालों को पानी से धो लें। एक हफ़्ते तक इसका इस्तेमाल करने से रूसी की समस्या से राहत मिल जायेगी। पढ़े: बालों को काला और घना बनाते हैं यह 5 खाद्द पदार्थ
4. नमक : नमक भी रूसी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। नमक मृत सफ़ेद त्वचा को दूर करने में बहुत मदद करता है।
दो से तीन बड़े चम्मच नमक लें। नमक को लगाने से पहले बालों को थोड़ा-सा भिगो लें इससे नमक को सिर के ऊपर रगड़ने में आसानी होगी। ध्यान रहें, नमक से सिर को धीरे-धीरे रगड़े। इस प्रक्रिया में आपको खुजली से बहुत आराम मिलेगा। उसके बाद बालों को पानी से धोने के बाद अच्छी तरह से शैंपू कर लें।
5. धूप : सूर्य के किरणों के अभाव में बालों में रूसी की समस्या होती है। इसलिए रूसी के साथ धूप का गहरा संबंध होता है।
प्रतिदिन सुबह दस से पंद्रह मिनट तक धूप में समय गुजारना स्वास्थ्य और बाल दोनों के दृष्टि से ज़रूरी होता है।
6. दही : दही भी रूसी की समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। पढ़े: मानसून में सिरके के इस्तेमाल से बालों में सौन्दर्य लायें
आधा कप दही ले और उसको बालों के जड़ों में और सिर के ऊपर अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटे के बाद माइल्ड शैंपू से इसको धो लें।
7. अदरक: अदरक एक ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो कवक को विकसित होने से रोकता है और रूसी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
गरम आलिव ऑयल में अदरक के जड़ो को तीन-चार घंटे तक भिगोकर रखें। उसके बाद उसको सिर के ऊपर लगाकर आधा घंटे तक यूं ही छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से धो लें। रूसी की समस्या से राहत मिलने के साथ-साथ बाल भी रेशम की तरह मुलायम हो जायेंगे। पढ़े: आँवला हेयर पैक के इस्तेमाल से पायें रूसी से छुटकारा
यह सब चीजें आपको रूसी की समस्या से राहत दिलायेंगे मगर इसके साथ आपको खुद को तनावमुक्त भी रखना होगा क्योंकि तनाव के कारण भी बालों में रूसी की समस्या होती है।
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।