
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 16, 2015 7:09 PM IST
बूढ़ा हो या जवान गंजेपन की समस्या आम हो गई है। यह सिर्फ पुरूषों तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि महिलाओं को भी होने लगा है। साधारणतः इसे एलोपेसिया भी कहते हैं। यह रोग होने पर बाल जितने जल्दी से झड़ते हैं उतने उगते नहीं हैं।
बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं-
• बालों के जड़ों का कमजोर होना
• शरीर में पोषक तत्वों की कमी
• रूसी की समस्या
• तनाव या अत्यधिक चिंता
• सिर में रक्त का संचार अच्छी तरह से न होना
• मेनोपोज़
• स्कैल्प में किसी तरह का इन्फेक्शन
• आनुवांशिकता
• गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन
• थाइराइड की बीमारी
गंजापन के लक्षण-
• बालों का पतला हो जाना
• बालों का ज़्यादा गिरना
• सिर के मध्य में बालों का पतला हो जाना
• नाखूनों में रूखापन आदि
वैसे तो गंजापन दूर करने के कई प्रकार के उपचार आजकल निकले हैं, मगर वे सब बहुत महंगे होते हैं। इन सब उपचारों को करने से पहले घरेलु उपचारों से भी कुछ हद तक गंजापन का इलाज किया जा सकता है-
• कैस्टर ऑयल- कैस्टर ऑयल गंजापन दूर करने का एक घरेलु उपाय हैं। यह बाल संबंधी किसी भी समस्या के उपचार में बहुत प्रभावकारी होता है। कैस्टर ऑयल स्कैल्प पर लगाने से न सिर्फ बालों को पौष्टिकता मिलती है बल्कि बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।
• नारियल का तेल- नारियल का तेल हमेशा से ही बालों के लिए बहुत लाभकारी रहा है। यह किसी भी समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। रात को सोने से पहले नारियल का तेल अच्छी तरह से सिर पर लगायें और अगले दिन सुबह पानी से धो लें। नारियल के तेल को और भी असरदार बनाने के लिए नींबू के बूँद डालें। यह मिश्रण बालों का झड़ना कम कर देता है।
• काली मिर्च- यह सिर्फ व्यंजन का जायका ही नहीं बढ़ाता है बल्कि गंजापन दूर करने में भी मदद करता है। काली मिर्च और नींबू का बीज दोनों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट जैसा बना लें। उस पेस्ट को अच्छी तरह से स्लैक्प पर लगाकर रात भर यूं ही रहने दें। अगले दिन सुबह अच्छी तरह से पानी से धो लें। यह बालों को उगने में बहुत मदद करता है।
• मेथी के दानें- मेथी गंजेपन को दूर करने में औषधि का काम करता है। मेथी के दानों को पीसकर पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को सिर पर जहाँ बाल ज़्यादा गिर रहे हैं उस जगह पर लगायें इससे बालों का झड़ना कम तो हो ही जाएगा साथ ही बाल उगने भी लगेंगे।
• प्याज़-प्याज़ में जो सल्फर होता है वह सिर में रक्त का संचालन अच्छी तरह से करने में मदद करता है। यह गंजेपन का इलाज करने में बहुत मदद करता है। ज़रूरत के अनुसार प्याज़ को टुकड़ों में काटकर पीस लें। उस पेस्ट में थोड़ा शहद डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा दें। सूखने के बाद पानी से धो लें। यह स्कैल्प से फंगस और जीवाणुओं को दूर करने में मदद करता है। आप स्कैल्प पर सीधे प्याज़ को लगाकर दस-पंद्रह मिनट के बाद बालों को धो सकते हैं।
• दही- दही नैचरल कंडिशनर का काम करता है। दही का प्रोटीन बालों का झड़ना तो कम ही करता है साथ ही गंजापन दूर करने में भी बहुत मदद करता है।
• धनिया का पत्ता- धनिया का पत्ता सिर्फ व्यंजन को आकर्षक ही नहीं बनाता है बल्कि गंजापन से राहत दिलाने में भी बहुत मदद करता है। ताजा धनिया के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और उनको सिर पर लगायें। इससे बालों का झड़ना कम होने के साथ-साथ नए बाल उगने लगते हैं।
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।