
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : December 8, 2014 12:22 PM IST
सर्दी के दिनों में ड्राई स्कैल्प की समस्या के कारण बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं और स्कैल्प में खुजली होती है। ड्राई स्कैल्प की समस्या से बाल सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं। अगर इस समस्या को नजरअंदाज़ किया गया तो बाद में अनेक प्रकार की स्कैल्प और बाल संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ड्राई स्कैल्प की समस्या से एक्ज़िमा और त्वचा रोग (psoriasis) की समस्या भी हो सकती है। यह बीमारी साधारणतः मौसम के बदलने के साथ ठीक हो जाता है। वैसे तो डॉक्टर से सलाह लेने पर उपचार स्वरूप अनेक प्रकार की दवाईयाँ मिल जायेंगी मगर घरेलु उपाय सबसे अच्छा और सुरक्षित होता है।
• एप्पल साइडर सिरका (Apple cidar vinegar)
एप्पल साइडर सिरका बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे स्कैल्प के पीएच का स्तर (pH levels) संतुलित होता है जिसके कारण स्कैल्प के खुजलाहट और ड्राईनेस की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल जाती है।
विधि:
इसका इस्तेमाल करने के पहले स्कैल्प को पानी से धो लें और सूखा लें। एक स्प्रे के बोतल में समान मात्रा में एप्पल साइडर सिरका और पानी लें। उसको रूई में लगाकर स्कैल्प पर सीधा लगायें और एक घंटे के लिए यूं ही छोड़ दें। फिर हर्बल शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें। हर दूसरे दिन इस विधि का प्रयोग करें और इस समस्या से जल्द राहत पायें।
• टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल के एन्टीफंगल और एन्टी बैक्टिरीअल गुण के कारण यह स्कैल्प संबंधी किसी भी समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। स्कैल्प में लगाने से यह बालों के पुटिका (follicles) और रोम छिद्रों को खोलने में मदद करता है।
विधि:
एक बड़ा चम्मच वेजटबल ऑयल में दो से तीन चम्मच टी ट्री ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद उंगुली से स्कैल्प में इस मिश्रण को लगाकर कुछ देर तक मसाज़ कराये। इस विधि का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करने से बालों के लिए इससे बहुत मदद मिलता है।
• ऐलो वेरा
ऐलो वेरा एक ऐसा हर्ब है जो स्कैल्प संबंधी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है और ड्राई स्कैल्प के कारणों को ठीक करने में सहायता करता है। यह पानी और ग्लाइकोप्रोटीन (glycoprotein) से बना होता है जो त्वचा के उपचार में मदद करता है। इसके अलावा इसमें जो एन्टी बैक्टिरीअल और एन्टी फंगल गुण होता है वह स्कैल्प को साफ रखने में भी मदद करता है। पढ़े: एलो वेरा त्वचा के लिए होता है लाभदायक
विधि:
उंगलियों की मदद से ऐलोवेरा को स्कैल्प के ऊपर अच्छी तरह से लगा लें। उसके बाद दस से पंद्रह मिनट के लिए यूं ही छोड़ देने के बाद माइल्ड शैंपू से इसको धो लें। जब तक कि स्कैल्प के ड्राईनेस में कुछ सुधार नहीं होता है ऐलो वेरा का इस्तेमाल करते रहें।
• नींबू का रस
पुराने जमाने से नींबू के रस का इस्तेमाल बाल और स्कैल्प संबंधी किसी भी समस्या के लिए किया जाता रहा है। यह स्कैल्प के ड्राईनेस को ठीक कर इसको मुलायम और कोमल बनाने में सहायता करता है। बालों के स्ट्रीप में सीबम (sebum) के कारण स्कैल्प ड्राई हो जाता है जिसको नींबू दूर करने में मदद करता है। पढ़े: 4 घरेलु उपचारों के द्वारा सफ़ेद बालों से छुटकारा पायें
विधि:
एक कटोरी में दो बड़े चम्मच नींबू का रस और तीन बड़े चम्मच दही लें। उन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें और उसके बाद इस मिश्रण को अपने स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटे के बाद माइल्ड शैंपू से इसको धो लें। जब तक कि इस समस्या से राहत न मिल जायें इस मिश्रण का प्रयोग करते रहें।
• नारियल का तेल
स्कैल्प ड्राई जैसे समस्या से लड़ने के लिए नारियल के तेल से अच्छा उपाय दूसरा हो ही नहीं सकता है। जैसा कि आप जानते हैं कि यह प्राकृतिक मॉश्चराइज़र होता है जो स्कैल्प के खुजलाहट से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। यह बालों के पुटिका (follicle) संबंधी किसी भी समस्या से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। पढ़े: नारियल तेल से बालों की समस्याओं से छुटकारा पायें
विधि:
एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार नारियल का तेल लेकर गुनगुना गर्म कर लें और स्कैल्प पर उंगलियों की मदद से अच्छी तरह से लगा लें। एक घंटा के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। हफ़्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करें और परिणाम को देखें।
• ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल एन्टीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और ई का मूल स्रोत होता है जो स्कैल्प ड्राई समस्या को ठीक करने में सहायता करता है। यह प्राकृतिक मॉश्चराइज़र का काम करता है जिसके कारण स्कैल्प के खुजलाहट की समस्या कुछ हद तक कम हो जाती है।
विधि:
एक कटोरी में ऑलिव ऑयल को थोड़ा-सा गर्म करके स्कैल्प में अच्छी तरह से लगायें और रात भर यूं ही छोड़ दें। बालों को कपड़े से ढक दें। अगले दिन सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें।
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।