
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : January 15, 2015 11:39 PM IST
व्यस्त जीवनशैली और प्रदूषण भरे वातावरण के कारण त्वचा अपनी असली निखार खो देती हैं। निस्तेज त्वचा के कारण समय से पहले उम्र नजर आने लगता है, चेहरे पर हमेशा थकान जैसा लगने लगता है। ऐसा चेहरा किसी को अच्छा नहीं लगता है जिसमें कोई लावण्यता न हो। इन घरेलु उपचारों के सहायता से त्वचा में निखार फिर से वापस आ जाएगा-
शहद और चीनी का स्क्रब
चेहरे पर निखार लाने के लिए सबसे पहले मृत त्वचा (dead skin cells) को निकालना ज़रूरी होता है।
विधि:
एक कटोरी में ज़रूरत के अनुसार शहद और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़े। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इस पैक का इस्तेमाल हफ़्ते में एक बार ज़रूर करें।
एक दूसरे तरीके से भी मृत कोशिकाओं को निकाल सकते हैं।
इमली के गूदे से त्वचा को साफ करने से न सिर्फ मृत कोशिकाएं निकलती है बल्कि इसमें जो एन्टीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, विटामिन बी और सी होता है वह त्वचा से भीतरी सौन्दर्य को निखारने में भी मदद करता है।
लेमन मास्क
ज़्यादा देर तक धूप में रहने पर त्वचा पर टैन पड़ जाता है, जो सौन्दर्यता को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।
नींबू में इस कार्य में आपकी पूरी तरह से मदद करेगा। नींबू का रस एक कप या कटोरी में निचोड़कर रख दें। रूई के गोले को रस में भिगोकर इसको त्वचा पर लगायें लेकिन ध्यान रहें यह आँखो पर न लगे। पंद्रह मिनट के बाद पानी से धो लें। नींबू का ब्लीचिंग गुण टैन को कम करने में मदद करता है। अगर इस पैक मास्क को लगाने के बाद त्वचा बहुत रूखा लग रहा है तो दही या शहद लगा सकते हैं।
मलाई मिक्स
चेहरे से टैन हटाने के बाद त्वचा ताजगी महसूस करती है लेकिन इसमें और रौनक लाने के लिए मलाई फेस पैक बहुत ही असरदार रूप से काम करेगा।
विधि-
एक कटोरी में जरूरत के अनुसार मलाई, हल्दी और बेसन लेकर अच्छी तरह से मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट तक रखें। सूखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
पीच और टोमाटो पैक
अंत में चेहरे पर रौनक लाने के लिए एक कटोरी में पीच और टमाटर को मैश करके अच्छी तरह मिला लें। इसमें जो विटामिन, मिनरल और एन्टीऑक्सिडेंट का गुण है वह त्वचा में निखार लाने में पूरी तरह से मदद करता है। इस पैक को चेहरे पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद पानी से धो लें। पढ़े- दो घरेलु नुस्ख़ों से लायें चेहरे पर मिनटों में गोरापन
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।